Weather Update : झारखंड के जमशेदपुर में 28-29 जनवरी को बारिश के हैं आसार Jamshedpur News
Weather Update. मौसम लगातार करवट ले रही है। सुबह कुहासे के बाद दिन में धूप खिलने के कनकनी लग रही ह। मौसम विभाग ने 28-29 जनवरी को बारिश के आसार है।
जमशेदपुर, जासं। Weather Update जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्र में अहले सुबह बारिश की वजह से मौसम में आए बदलाव के बाद सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के वक्त बादलों की आड़ से सूरज देव ने कहीं-कहीं अपना दर्शन दिया। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान में शहर और आसपास के क्षेत्र में 28 व 29 को बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके पूर्व 26 व 27 को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शहर और आसपास के क्षेत्र में 24 और 25 को सुबह कुहासा छाएगा, जो सूरज निकलने के साथ ही साफ होता जाएगा। मौसम में बदलाव होने और आसमान में छाए बादलों के कारण ठंड का असर रहा। ठंडी हवा चलने से दिन में भी ठंड का अहसास होता रहा। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े भी पहने हुए नजर आए।
मौसम बदलते ही बदला तापमान
मौसम के करवट लेते ही शहर का तापमान में बदलाव देखा गया। हल्की बारिश और बादल छाए रहने के बाद पिछले 24 घंटे के दौरान शहर का अधिकतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस घटा है जबकि न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर में 0.8 मिमी बारिश हुई है।