Move to Jagran APP

Jamshedpur Weather ALERT :आज भी होगी बारिश, 20 अक्टूबर के बाद मौसम होगा साफ

Jamshedpur Weather ALERT झारखंड के जमशेदपुर शहर में रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन यानी 20 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी। वहीं 21 अक्टूबर से मौसम साफ होगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 12:29 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 12:29 PM (IST)
Jamshedpur Weather ALERT :आज भी होगी बारिश, 20 अक्टूबर के बाद मौसम होगा साफ
झारखंड में बदले हुए मौसम का असर 20 अक्टूबर तक देखने को मिलेगा।

 जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। झारखंड के जमशेदपुर शहर में रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन यानी 20 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी। वहीं, 21 अक्टूबर से मौसम साफ होगा। इधर, शनिवार की शाम शहर में जोरदार बारिश हुई। रविवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है।  सोमवार को भी जोरदार बारिश होने की संभावना बनी हुई है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अंडमान और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। इसके कारण आंध्र प्रदेश और आेडिशा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसके कारण रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुर और साहेबगंज में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही वज्रपात भी हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने झारखंड में यलो अर्ल्ट जारी किया है। झारखंड में बदले हुए मौसम का असर 20 अक्टूबर तक देखने को मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.