Move to Jagran APP

Weather Alert : कोहरे में लिपटा झारखंड का यह शहर, जानिए कबतक नरम रहेगा मौसम का मिजाज Jamshedpur News

Weather Alert. मौसम विज्ञानी राजीवप्रसाद बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बरसात हो रही है। दो दिन तक ऐसा मौसम रहने की संभावना है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 09:45 AM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 09:45 AM (IST)
Weather Alert :  कोहरे में लिपटा झारखंड का यह शहर, जानिए कबतक नरम रहेगा मौसम का मिजाज Jamshedpur News
Weather Alert : कोहरे में लिपटा झारखंड का यह शहर, जानिए कबतक नरम रहेगा मौसम का मिजाज Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। Rain Possible two days in Jamshedpur Jharkhand झारखंड के जमशेदपुर की मंगलवार की सुबह कोहरे के बीच हुई। सोमवार रात में बारिश और दिन में कोहरे की वजह से लोगबाग असहज महसूस कर रहे हैं।  बारिश का सिलसिला जारी रहने के साथ ही पूरे महीने मौसम का मिजाज नरम रहने का पूर्वानुमान है। 

loksabha election banner

दरअसल, इन दिनों शहर में एशिया के कैस्पियन सागर और काला सागर का पानी बरस रहा है।   शहर में बरसात कर रही हवा कैस्पियन और काला सागर से पानी लेकर उठ रही हैं और उत्तर पश्चिम सीमा से देश में दाखिल होकर झारखंड तक पहुंच रही हैं। मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ का नतीजा है जो प्रदेश में फरवरी और मार्च में बरसात कराता है। फरवरी और मार्च में ऐसी बरसात की समय अवधि चार बार आती है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में मौसम का मिजाज एक मार्च तक नरम रहेगा। इस दौरान शहर में बादल छाए रहेंगे।  

रविवार रात से शुरू हुई बरसात 

सोमवार को शहर में सुबह हल्की बरसात से मौसम का मिजाज ठंडा रहा था। बरसात की वजह से बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हुई थी। रविवार की रात से बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। ये बूंदाबांदी रात में काफी तेज हो गई और हल्की बरसात शुरू हो गई। तकरीबन तीन बजे तक हल्की फुहार के बाद बूंद पडऩा बंद हो गई। लेकिन, सुबह छह बजे से फिर बरसात शुरू हो गई। सोमवार  रात में बारिश हुई। हालांकि, मंगलवार की सुबह बारिश थम गई।मौसम विज्ञानी राजीवप्रसाद बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बरसात हो रही है। दो दिन तक ऐसा मौसम रहने की संभावना है। 

कब क्या रहेगा मौसम का मिजाज 

  • तारीख- न्यूनतम, अधिकतम 
  • 26 फरवरी- 15 सी, 28 सी
  • 27 फरवरी- 14 सी, 30 सी
  • 28 फरवरी- 15 सी, 31 सी 
  • 29 फरवरी- 16 सी, 32 सी
  • एक मार्च - 17 सी, 32 सी 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.