Weather Update : अभी दो दिन और होगी बारिश, होली में जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाजJamshedpur News
Weather Update. मौसम की बेरूखी की वजह से बिन मौसम बरसात झेल रहे लोगों के लिए राहत की बात है कि होली में मौसम खुशगवार रहेगा और बारिश नहीं होगी।
जमशेदपुर,जेएनएन। Rain forecast for Two days in Jamshedpur Jharkhand मौसम की बेरूखी की वजह से बिन मौसम बरसात झेल रहे लोगों के लिए राहत की बात है कि होली में मौसम खुशगवार रहेगा और बारिश नहीं होगी। हालांकि अभी दो दिन यानी शुक्रवार और शनिवार को बारिश का सामना करना ही होगा।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जमशेदपुर शहर और आसपास के क्षेत्र में अगले दो दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान में शुक्रवार और शनिवार को भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। रविवार से मौसम सामान्य होने का अनुमान हैै। होली की उमंग पर बारिश खलल नहीं डालेगा। मौसम खुशगंवार रहने का पूर्वानुमान है।
24 घंटे में 13.6 मिमी बारिश
शहर और आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे थे। दोपहर तक कुछ स्थानों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं दोपहर के बाद आसमान साफ हुआ और धूप खिली। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। संस्थापक दिवस पर जुबिली पार्क समेत शहर के विभिन्न स्थानों में की गई आकर्षक सजावट देखने के लिए लोगों को मौका मिला। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में 13.6 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वहीं शहर की आद्रर्ता अधिकतम 92 और न्यूनतम 56 प्रतिशत रही।
दो दिनों में घटा 4.8 डिग्री तापमान
दो मार्च से बिगड़े मौसम के मिजाज के बाद शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तीन दिनों तक रोज शाम को हुई बारिश ने ठंडक बढ़ा दी। बारिश शुरू के बाद तापमान में रोज गिरावट दर्ज किया गया।
- तिथि - अधि. - न्यून.
- 03 - 33.0 - 17.5
- 04 - 31.4 - 17.0
- 05 - 28.2 - 16.6