विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Railway अर्बन बैंक में नौकरी का मौका: 17 सितंबर से मिलेंगे आवेदन फॉर्म, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया

Published: Tue, 15 Sep 2026 07:00 AM (IST)

रेलवे अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने जमशेदपुर में ग्रुप 'सी' के 35 पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की है। आवेदन ...और पढ़ें

युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

HighLights

  1. रेलवे अर्बन बैंक में ग्रुप 'सी' के 35 पद।

  2. आवेदन 17 सितंबर से 16 नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

  3. जूनियर क्लर्क, केयरटेकर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। रेलवे अर्बन कोऑपरेटिव बैंक ने ग्रुप ‘सी’ के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 
 
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 35 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें सबसे अधिक 25 पद 'जूनियर क्लर्क कम कंप्यूटर असिस्टेंट' के हैं।


सोसाइटी के चेयरपर्सन एसपी सिंह ने जानकारी दी कि भर्ती शेयरधारकों, सोसाइटी सदस्यों और कर्मचारियों के आश्रितों के लिए आयोजित की जा रही है।

इसे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पदों का विवरण:

  •     जूनियर क्लर्क कम कंप्यूटर असिस्टेंट: 25 पद
  •     केयरटेकर कम इलेक्ट्रिशियन: 06 पद
  •     अकाउंट्स असिस्टेंट: 02 पद
  •     पीएस टू चीफ मैनेजर: 01 पद
  •     स्टेनोग्राफर: 01 पद

 

आयु सीमा और योग्यता की शर्तें 

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। पात्रता की शर्तों के अनुसार, 12 रिकवरी या शेयर सर्टिफिकेट जारी होने के 12 महीने की अवधि (जो भी पहले हो) पूरी होना अनिवार्य है।

ऐसी होगी चयन प्रक्रिया: 

अंतिम मेरिट सूची विभिन्न चरणों के अंकों को मिलाकर तैयार की जाएगी:

  •     कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): 100 अंक
  •     कंप्यूटर स्किल टेस्ट: 10 अंक
  •     वाइवा-वोइस (साक्षात्कार): 10 अंक
  •     ग्रुप डिस्कशन (GD): 05 अंक
  •     ड्राफ्टिंग टेस्ट: 05 अंक

 

आवेदन की तिथि और शुल्क 

आवेदन फॉर्म 17 सितंबर से 16 नवंबर तक सोसाइटी की सभी शाखाओं और एक्सटेंशन काउंटरों पर उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थी अधिकतम दो पदों के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। 
 
प्रति पद आवेदन शुल्क 700 रुपये और फॉर्म का मूल्य 10 रुपये निर्धारित किया गया है। अंतिम चयन से पूर्व अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल टेस्ट और पुलिस सत्यापन कराया जाएगा।