Indian railway : मुंबई में 19 जनवरी के बाद होलिडे होम की सेवा नहीं मिलेगी रेलकर्मियों को Jamshedpur News
Indian railway. मुंबई में 19 जनवरी के बाद होलिडे होम की सेवा रेलकर्मियों को नहीं मिलेगी।। स्टाफ बेनीफिट फंड के तहत मुंबई के शांतिदूत होटल में पांच माह पहले होलीडे होम रेलवे ने खोला था।
जमशेदपुर, जासं। Indian Railway मुंबई में 19 जनवरी के बाद होलिडे होम की सेवा रेलकर्मियों को नहीं मिलेगी।। स्टाफ बेनीफिट फंड के तहत मुंबई के थ्री स्टार शांतिदूत होटल में करीब पांच माह पहले होलीडे होम रेलवे ने खोला था। इससे कैंसर पीडि़त मरीजों को राहत पहुंच रही थी, लेकिन होटल मालिक ने रेलवे को कोर्ट नोटिस भेज कर किए गए एग्रीमेंट को 19 जनवरी के बाद रद कर दिए जाने की जानकारी उपलब्ध कराई है।
प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी जरीना फिरदौसी व मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा के प्रयास के बाद मुंबई के होटल शांतिदूत में दो कमरों के लिए दो वर्ष का एग्रीमेंट किया गया था। इस कमरे में रहने के लिए रेलकर्मियों को मात्र 150 रुपये देने पड़ते थे। हालांकि रेलवे ने तुरंत दूसरा विकल्प खोजने की तैयारी कर दी है जिसको लेकर मेंस कांग्रेस के पदाधिकारी व प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी जरीना फिरदौसी के साथ गार्डेनरीच में बैठक कर निर्णय लिया जाएगा कि मुंबई में किस होटल में होलीडे होम खोला जाए। जबकि होटल शांतिदूत में दो माह की एडवांस बुकिंग भी रेलकर्मियों ने की है।