विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी का मंत्र:'आदिवासी समाज को संगठन से जोड़ें', दिल्ली में बलमुचू ने सौंपी झारखंड की सियासी रिपोर्ट

Published: Wed, 22 Apr 2026 10:58 PM (IST)

नई दिल्ली में राहुल गांधी ने प्रदीप बलमुचू से झारखंड के राजनीतिक हालात और जनजातीय समाज के मुद्दों पर चर्चा ...और पढ़ें

इंदिरा भवन नई दिल्‍ली में आदिवासी नेताओं संग बैठक करते नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।

इंदिरा भवन नई दिल्‍ली में आदिवासी नेताओं संग बैठक करते नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।

HighLights

  1. राहुल गांधी ने झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।

  2. जनजातीय हक के लिए सड़क से संसद तक आवाज।

संस, घाटशिला। नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष संवाद कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के जनजातीय समाज के हक और अधिकारों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने भी शिरकत की और राहुल गांधी के साथ विशेष संवाद किया।

झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य पर मंथन  

बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने डॉ. प्रदीप बलमुचू से झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की। राहुल गांधी ने विशेष रूप से झारखंड के जनजातीय समाज की समस्याओं, उनकी जल-जंगल-जमीन की रक्षा और राज्य में चल रही सियासी गतिविधियों की जानकारी ली।

संगठन से जुड़ेंगे आदिवासी युवा  

राहुल गांधी ने संगठन के नेताओं को निर्देश दिया कि वे आदिवासी समाज के लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जनजातीय समाज के वाजिब हक और अधिकार दिलाने के लिए उनकी आवाज को सड़क से संसद तक बुलंद करना होगा।

उन्होंने कहा कि समाज के अधिक से अधिक युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा में आगे आने के लिए प्रेरित करना होगा। यह भी कहा कि संगठन की मजबूती ही आदिवासियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

प्रदीप बलमुचू ने साझा किया राहुल का संदेश 

बैठक के बाद डॉ. प्रदीप बलमुचू ने कहा कि राहुल गांधी झारखंड के आदिवासियों के मुद्दों के प्रति अत्यंत गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड प्रभारी के. राजू की मौजूदगी में हुई इस बैठक से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। 
 
बलमुचू ने संकल्प दोहराया कि वे राहुल गांधी के संदेश को लेकर झारखंड के हर गांव तक जाएंगे और पूरे देश में संगठन को मजबूत बनाएंगे। आने वाले समय में आदिवासी कांग्रेस, राहुल गांधी द्वारा दिए गए 'विस्तार मंत्र' के आधार पर झारखंड में नए अभियानों की शुरुआत करेगी, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित हो सके।