झारखंडी विरोधी है रघुवर दास की सरकार : वाहिनी
जेएनएन, जमशेदपुर : पटमदा में छात्र-युवा संघर्ष वाहिनी, कुड़मालि छात्र संगठन, व पूर्वाचल आदविासी क
जेएनएन, जमशेदपुर : पटमदा में छात्र-युवा संघर्ष वाहिनी, कुड़मालि छात्र संगठन, व पूर्वाचल आदविासी कुड़मी समाज की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें राज्य के प्लस टू स्कूलों में क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई न होने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। छात्र-युवा संघर्ष वाहिनी के विश्वनाथ में बताया कि प्रारंभिक दिनों से ही जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के प्रति रघुवर सरकार का सकारात्मक रवैया नहीं रहा। अब रघुवर सरकार पिछले सभी सरकारों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए क्षेत्रीय भाषाओं को ही इंटर के सिलेबस से हटाने जा रही है। जो कि एक आदिवासी डोमिनेट एरिया के लिए काफी दुखद है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं को खत्म करने के उद्देश्य से ही यह कदम उठाया है। कुड़मालि छात्र संगठन के पद्माबति महतो ने कहा कि रघुवर सरकार झारखंडी विरोधी है, इसलिए झारखंड के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा नहीं दे रही है। नेपाली महतो ने बताया कि आगामी 18 जुलाई को सुबह 11 बजे बेलटाड़ चौक में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं को इंटर में न पढ़ाए जाने के विरोध में रघुवर सरकार का पुतला जलाया जाएगा। इस मौके पर खितिश महतो, खिरोद चंद्र महतो, नबोघन महतो, समीर कुमार महतो, अजित महतो, साधु माहतो, बासुदेव महतो, नेपाली महतो, दीपक रंजीत आदि मौजूद थे।
पटमदा में भाजपा ने किया सदस्यता सत्यापन
संवाद सूत्र, पटमदा : भूला पंचायत में भाजपा ने सोमवार को सदस्यता सत्यापन अभियान चलाया। इसका नेतृत्व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी ने किया। अभियान के दौरान नए सदस्यों से मिलकर सरकार की योजनाओं को लाभ ग्रामीणों को दिलाने का निर्देश दिया। वहीं मंडल अध्यक्ष परेश दत्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अगले चुनाव की तैयारी अभी से करनी होगी। अभियान में महावीर महतो, शातनु मुखर्जी, सुकुमार, दीपक दास सहित कई कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।