Move to Jagran APP

चंद्रयान2: रघुवर का ट्वीट : पीएम मोदी के नेतृत्व में देश इतिहास रचने की ओर Jamshedpur News

झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने ट़वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में देश एक बार फिर इतिहास रचने की ओर है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 01:03 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 07:52 AM (IST)
चंद्रयान2: रघुवर का ट्वीट : पीएम मोदी के नेतृत्व में देश इतिहास रचने की ओर Jamshedpur News
चंद्रयान2: रघुवर का ट्वीट : पीएम मोदी के नेतृत्व में देश इतिहास रचने की ओर Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने ट़वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में देश एक बार फिर इतिहास रचने की ओर है। भारतीय वैज्ञानिकों ने देश को गौरवान्वित किया है। चंद्रमा पर चंद्रयान-2 को भेज कर वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भारत का नाम पूरे विश्व में ऊंचा किया है। यह ऐतिहासिक कारनामा भारतीय वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल दिशा-निर्देश एवं उनके नेतृत्व में किया है।

loksabha election banner

इसके पूर्व शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री किशोर संघ में अपने परिचितों से मिले। दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर सेक्टर में अपना वर्चस्व कायम कर रहा है, चाहे अंतरिक्ष हो या अन्य सेक्टर।  मुख्यमंत्री शाम से ही भालूबासा स्थित किशोर संघ में अपने मित्रों पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, योगेश मल्होत्रा, हरि किशोर तिवारी, गुंजन यादव आदि के साथ टेलीविजन पर देर रात तक चंद्रयान-2 के बारे में पल पल की जानकारी ले रहे थे। किशोर संघ से मुख्यमंत्री देर रात एग्रिको स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां दोबारा टीवी चालू कर चंद्रयान-2 के बारे में जानकारी लेते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.