सीएम रघुवर दास ने भांजा बल्ला, हो गए क्लीन बोल्ड JamshedpurNews
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीपावली का दिन जमशेदपुर में बिताया। शाम को अपने परिवार के साथ पूजा-पाठ कर दीपावली की खुशियां मनाईं। पटाखे-फुलझडि़यां भी छोड़ी।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीपावली का दिन जमशेदपुर में बिताया। राजनीतिक व्यस्तता के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में शिरकत की और शाम को अपने परिवार के साथ पूजा-पाठ कर दीपावली की खुशियां मनाईं। उन्होंने पटाखे-फुलझडि़यां भी छोड़ी।
एग्रिको मैदान में बल्ले पर आजमाए हाथ
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एग्रिको मैदान में क्रिकेट के बल्ले पर अपने हाथ आजमाए। यहां खेल रहे बच्चों के साथ उन्होंने जब बल्ला पकड़ा तो बच्चे काफी खुश हुए। पहली दो गेंदों पर रघुवर ने जोरदार शॉट लगाए लेकिन तीसरी गेंद पर वे क्लीन बोल्ड हो गए। बाकायदा उन्होंने कई शॉट लगाए। फिर आउट हो गए। उनके साथ खेलते हुए टीमों के बच्चे काफी खुश नजर आए। उनके लिए यह अलग तरह की विशेष दीपावली हो गई।
शाम को की पूजा
दीपावली पर रविवार की शाम को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने एग्रिको स्थित घर पर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य के लिए सुख-समृदि़ध व खुशहाली की प्रार्थना की।
परिवार के साथ आतिशबाजी
शाम ढलने के बाद पूजा-पाठ कर रघुवर दास ने अपने परिवार के साथ दीपावली की खुशियां मनाईं। इस दौरान उन्होंने बेटे ललित दास, बहू व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जमकर फुलझडि़यां छोड़ी। मुख्यमंत्री पूरी तरह त्योहारी मूड में नजर आए।