रघुवर ने पटना साहिब में टेका मत्था
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार करने गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 09:18 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 09:18 PM (IST)
जासं, जमशेदपुर : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रचार करने गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को रघुवर ने सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविद सिंह की जन्मस्थली पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। इस मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ, कुलवंत सिंह बंटी, पटना साहिब गुरुद्वारा के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी रंजीत सिंह ने सभी को गुरु का आशीर्वाद स्वरूप सरोपा भेंट किया। सभी ने वहां लंगर भी छका।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें