Move to Jagran APP

झाविमो नेता ने कार्यक्रम के बहाने सीएम पर अश्लीलता फैलाने का लगाया आरोप Jamshedpur News

झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ छठ पर अश्‍लील कार्यक्रम कराने का आरोप लगाते हुए सिदगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

By Edited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 05:53 AM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 10:53 AM (IST)
झाविमो नेता ने कार्यक्रम के बहाने सीएम पर अश्लीलता फैलाने का लगाया आरोप Jamshedpur News
झाविमो नेता ने कार्यक्रम के बहाने सीएम पर अश्लीलता फैलाने का लगाया आरोप Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं)। झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अभय का आरोप है कि लोक आस्था के महापर्व छठ पर मुख्यमंत्री की मेजबानी में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में अश्लील गाने गाए गए। इससे व्रतियों की भावना को ठेस पहुंची है।

loksabha election banner

अभय ने मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की माग की है। कहा है कि अगर कार्रवाई में कोताही बरती गई तो अदालत की शरण में जाएंगे। गौरतलब हो कि छठ पर जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमेटी की ओर से हर वर्ष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाता है। इसबार एग्रिको मैदान में बालीवुड गायिका नेहा कक्कड़ को बुलाया गया था। अभय ने आरोप लगाया है कि नेहा कक्कड़ ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अश्लील गाने गाए। यह उन लाखों लाखों भाइयों-बहनों की आस्था से खिलवाड़ है जो चार दिन निर्जला उपवास रहकर छठ करती हैं। यह भी आरोप है कि मुख्यमंत्री ने अपने पद का दुरूपयोग कर स्वयं इस कार्यक्रम की मेजबानी की। मीडिया से बातचीत में अभय ने कहा कि छठ लोक आस्था का पर्व है जिसे बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोग बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं।

उनके साथ मुख्यमंत्री की मेजबानी में अनुचित व्यवहार बर्दाश्त के काबिल नहीं है। एक तरफ पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन यह कहता है कि पूजा में किसी भी प्रकार का फिल्मी गाना नहीं बजेगा, सिर्फ धार्मिक गीत बजेंगे, वहीं मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अश्लील गाना गवाना जन भावनाओं से खिलवाड़ है।

छठ की आड़ में झाविमो की सियासत निंदनीय : भाजपा

उधर, भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा है कि छठ पर्व को लेकर झाविमो की सियासत निंदनीय है। डर्टी पॉलिटिक्स करार देते हुए कहा कि छठ पर मुख्यमंत्री रघुवर दास की सेवा भावना सर्वविदित है। वर्षो से सूर्यधाम परिसर में छठ पर वृहद आयोजन उनके संरक्षण में होता आ रहा है। हर वर्ष सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होता है। नाम लिए बिना आरोप लगाया कि झाविमो के एक बड़े नेता काशीडीह में मंदिर को अपनी निजी संपत्ति बनाए बैठे हैं। कहा कि कार्यक्रम में कोई अश्लील गीत नहीं गया गया। आरोप लगाने वालों की मानसिकता संकीर्ण है। केवल राजनीतिक हित साधने के लिए चुनावी मौसम में ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैँ। उन्होंने झाविमो को संकीर्ण मानसिकता और डर्टी पॉलिटिक्स से उबरने की सलाह दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.