विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कल Odisha के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे Raghuabar Das, ओडिशा को नंबर-वन राज्य बनाने की जताई प्रतिबद्धता

By Shubham SharmaEdited By: Shubham Sharma
Published: Mon, 30 Oct 2023 06:07 AM (IST)

रघुवर दास ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे कई वर्ष से ओडिशा के लिए अच्छा ...और पढ़ें

कल ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे रघुवर दास।
कल ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे रघुवर दास।

HighLights

  1. ओडिशा को देश का नंबर-वन राज्य बनाने की जताई प्रतिबद्धता
  2. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के विशेष डिब्बे में नाती के साथ बैठे

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास कल ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। रविवार (29 अक्टूबर) को वह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से ओडिशा के लिए रवाना हुए। उन्हें रवाना करने के लिए टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे के बीच उन्हें विदा किया।

दिल में रहेगा जमशेदपुर व झारखंड

रघुवर दास ने ओडिशा को देश का नंबर-वन राज्य बनाने की प्रतिबद्धता जताई, वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि दिल में जमशेदपुर व झारखंड हमेशा बसा रहेगा। एक दिन पूर्व रघुवर दास ने विजया मिलन में यह बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अब तक उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली, उसे पूरे मन से निभाया है। भविष्य में भी ऐसा ही करेंगे।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की प्रशंसा करते हुए कहा था कि वे कई वर्ष से ओडिशा के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं। मैं उनके साथ समन्वय स्थापित करते हुए राज्य को सभी क्षेत्र में अग्रणी बनाने का हरसंभव प्रयास करूंगा। रघुवर दास के साथ उनके परिवार, भाजपा कार्यकर्ता व उनके शुभचिंतक भी गए हैं।

ओडिशा राजभवन से भी पहुंचे सुरक्षाकर्मी

रघुवर दास के डिब्बे में किसी को चढ़ने नहीं दिया। उनकी सुरक्षा के लिए जमशेदपुर में प्रतिनियुक्त सरकारी सुरक्षा कर्मी, आरपीएफ व जीआरपी के अलावा ओडिशा राजभवन से भी सुरक्षाकर्मी आए थे। ज्ञात हो कि रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने की सूचना 18 अक्टूबर को जारी हुई थी।

रघुवर दास के साथ उनकी पत्नी रुक्मिणी दास, पुत्र ललित दास, पुत्री रेणु कुमारी, पुत्रवधू पूर्णिमा दास के अलावा भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, टुनटुन सिंह भी ट्रेन में सवार हुए।

यह भी पढ़ेंः 'I.N.D.I.A गठबंधन घोटालेबाजों का...', रघुराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना; बोले- पांचों राज्यों में खिलेगा कमल