Move to Jagran APP

समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली पुतुल सिंह ने किया आत्मसमर्पण

सोशल मीडिया पर विशेष समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में फरार परसुडीह थाना क्षेत्र की महिला पुतुल सिंह ने रविवार को विधि व्यवस्था डीएसपी आलोक रंजन के सामने सरेंडर कर दिया है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 03:46 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 03:46 PM (IST)
समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली पुतुल सिंह ने किया आत्मसमर्पण
समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली पुतुल सिंह ने किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर (जासं)। सोशल मीडिया पर विशेष समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में फरार परसुडीह थाना क्षेत्र की महिला पुतुल सिंह ने रविवार को विधि व्यवस्था डीएसपी आलोक रंजन के सामने सरेंडर कर दिया है। बता दें कि जमशेदपुर निवासी पुतुल सिंह ने फेसबुक पर विशेष समुदाय पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। जिसके बाद विशेष समुदाय के लोगों ने उस पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की थी।

loksabha election banner

इधर, मामले को तूल पकड़ता देख महिला को कुछ दिन के लिए गायब हो गई। जिसके बाद पुलिस ने फरारी के कारण उसके खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया था। इसके बाद जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत से अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। परसुडीह थाने में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसकी गिरफ्तारी  को लेकर पुलिस की छापेमारी जारी थी। पुलिस पर गिरफ्तारी काफी दबाव था। लेकिन रविवार को उसने खुद पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.