Move to Jagran APP

India Lockdown 15 को रद रहेगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 16 से 20 तक एसी व स्लीपर का आरक्षण फुल Jamshedpur News

Indian Railway. लॉकडाउन में ऑनलाइन रिजर्वेशन करानेवालों की बढ़ी संख्‍या 14 अप्रैल तक रिजर्वेशन काउंटर रहेंगे बंद।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 09:40 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 07:36 AM (IST)
India Lockdown 15 को रद रहेगी  पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 16 से 20 तक एसी व स्लीपर का आरक्षण फुल Jamshedpur News
India Lockdown 15 को रद रहेगी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 16 से 20 तक एसी व स्लीपर का आरक्षण फुल Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। Indian Railway कोरोना वायरस का संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन लॉकडाउन खुलने का इंतजार यात्री बेसब्री से कर रहे हैं। ट्रेनों में सफर करने के लिए लोग बेचैन हैं। यही वजह है कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की 16 से 20 अप्रैल तक की सभी सीट फुल हो गई है।

loksabha election banner

इससे पहले काफी यात्रियों ने 15 अप्रैल का टिकट कटा लिया था, लेकिन उस दिन इस ट्रेन को रद कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों के एसी कोच वेटिंग मोड में पहुंच चुके हैं। स्लीपर कोच की मात्र 10-20 सीटे ही शेष रह गई हैं। टाटा से दिल्ली जाने वाली टाटा- न्यू दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के एसी व स्लीपर कोच के सभी बर्थ फुल हो चुके हैं। अब वेटिंग चल रही है।

इसी तरह जालियांवाला बाग एक्सप्रेस, टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस के एसी कोच में वेङ्क्षटग चल रही है। इनके स्लीपर क्लास में कुछ ही सीट शेष रह गई है।  यहां बता दें कि 14 अप्रैल तक चक्रधरपुर मंडल के सभी रेलवे बुकिंग व रिजर्वेशन काउंटर को बंद कर दिया गया है। इस लॉकडाउन में ऑन लाइन टिकटों रिजर्वेशन करने का डिमांड इतना बढ़ गया है कि बुङ्क्षकग काउंटर खुले बगैर ही ट्रेनों की सीटेें फुल होने लगी हैं।  

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में आरक्षण की स्थिति (वेटिंग)

तिथि         स्लीपर     द्वितीय एसी  तृतीय एसी

16 अप्रैल   30           9               14

17 अप्रैल   14           6               08

18 अप्रैल   34           7               17

19 अप्रैल   30           6               12

20 अप्रैल   11           3               03

उत्कल एक्सप्रेस में आरक्षण की स्थिति

 तिथि        द्वितीय एसी  तृतीय एसी

16 अप्रैल     4               17

17 अप्रैल     3               06

18 अप्रैल     2               उपलब्‍ध 

19 अप्रैल     6               01

20 अप्रैल     उपलब्‍ध    उपलब्‍ध


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.