पुरुलिया में सुपरस्टार देव का रोड शो, अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की हुई तृणमूल महिला जिलाध्यक्ष
पुरुलिया में पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। अमित शाह की रैली के बीच, तृणमूल कांग्रेस ...और पढ़ें

HighLights
सुपरस्टार देव के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़।
मिनु बाउड़ी ने सम्मान न मिलने पर टीएमसी छोड़ी।
जासं, पुरुलिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए शनिवार को पुरुलिया में दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा। जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बाघमुंडी में हुंकार भरी, वहीं तृणमूल कांग्रेस के लिए सुपरस्टार देव (दीपक अधिकारी) ने सड़कों पर उतरकर शक्ति प्रदर्शन किया।
इसी बीच, तृणमूल को एक बड़ा झटका तब लगा जब उनकी महिला जिला अध्यक्ष ने पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम लिया। जिले में इस बात की खूब चर्चा हो रही है।
सुपरस्टार देव का रोड शो: उमड़ा जनसैलाब
पुरुलिया नगर में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी सुजय बनर्जी के समर्थन में आयोजित रोड शो में टॉलीवुड सुपरस्टार और सांसद देव को देखने के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर की गलियां समर्थकों से पट गईं।
लोग ऑटोग्राफ और सेल्फी के लिए उत्साहित दिखे, जिससे कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। प्रशासन को सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए कड़े इंतजाम करने पड़े।
अमित शाह की जनसभा और बड़ा राजनीतिक उलटफेर
उधर, बाघमुंडी के कुशलडी मैदान में भाजपा की जनसभा के दौरान तृणमूल महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मिनु बाउड़ी आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गईं। गृहमंत्री अमित शाह ने खुद उन्हें पार्टी का झंडा थमाकर स्वागत किया।
मिनु बाउड़ी का राजनीतिक सफर:
- 2009 से 2011 तक पाड़ा विधानसभा से माकपा (CPIM) की विधायक रहीं।
- 2011 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं और महिला जिला अध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद संभाला।
बगावत का कारण: मिनु बाउड़ी ने आरोप लगाया कि पार्टी में उनके पद के अनुरूप उन्हें सम्मान और महत्व नहीं मिल रहा था, जिसके चलते उन्होंने भाजपा में जाने का निर्णय लिया।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव के ठीक पहले मिनु बाउड़ी का जाना पुरुलिया में तृणमूल कांग्रेस के संगठन के लिए एक बड़ी क्षति साबित हो सकता है।

