Move to Jagran APP

जमशेदपुर के बागबेड़ा में गर्भवती की मौत, बिहार के जहानाबाद से मायके वालों के आने से पहले कर दिया अंतिम संस्कार

मृतका के भाइ शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की मारपीट कर हत्या की गई। हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने को मौत का कारण बीमारी बताते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्वजनों को शव का अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 05:52 PM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 09:09 PM (IST)
जमशेदपुर के बागबेड़ा में गर्भवती की मौत, बिहार के जहानाबाद से मायके वालों के आने से पहले कर दिया अंतिम संस्कार
गर्भवती प्रियंका कुमारी की मौत के मामले में नया मोड आ गया है।

जमशेदपुर, जासं। बागबेड़ा थाना क्षेत्र हरहरगुट्टू में गर्भवती प्रियंका कुमारी की संदिग्ध मौत हो गई। उसके भाई शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने मृतक के पति दिवेंदू भूषण, सास हीरा झरी और ससुर भरत लाल श्रीवास्तव पर दहेज के लिए प्रियंका की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

बागबेड़ा थाना में आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।। बागबेड़ा थाना की पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। प्रियंका की मौत की जानकारी पर उसके माता-पिता और भाई बिहार के जहानाबाद से जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना पहुंचे थे। सभी जहानाबाद के सराय कुर्था के निवासी हैं। मृतका के भाइ शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की मारपीट कर हत्या की गई। हत्या के साक्ष्य छुपाने को बहन की मौत बीमारी से होने का कारण बताते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्वजनों को शव का अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिया गया। सोमवार को उन्हें फोन कर बताया गया कि प्रियंका की मौत हो गई है। कारण पूछे जाने पर नहीं बताया गया। फोन काट दिया गया। कई बार फोन किए गए, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। बहन के ससुर ने कहा कि बताने की जरूरत नहीं है।

दूसरी लडकी से करता था बात

2017 में बहन की शादी बागबेड़ा निवासी भरत लाल श्रीवास्तव के पुत्र दिवेंदू भूषण के साथ हुई थी। बार-बार रुपये और गाड़ी की मांग की जा रही थी। उसे पूरा किया गया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि दिवेंदू भूषण किसी दूसरी युवती से हमेशा फोन पर बातचीत करता था जिसका विरोध बहन करती थी। इस कारण बहन के साथ मारपीट की जाती थी। परिवार में कलह होता था। पुलिस मामले की जांच करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.