Move to Jagran APP

अंग्रेजों के शासनकाल से भी नीचे गिरा भाजपा का शासनकाल : डॉ बलमुचू

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप कुमार बालमुचू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। सरकार को जनविरोधी बताया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 10:00 AM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 10:00 AM (IST)
अंग्रेजों के शासनकाल से भी नीचे गिरा भाजपा का शासनकाल : डॉ बलमुचू
अंग्रेजों के शासनकाल से भी नीचे गिरा भाजपा का शासनकाल : डॉ बलमुचू

जेएनएन, जमशेदपुर : देश के वर्तमान भाजपा की शासन व्यवस्था अंग्रेजों के शासनकाल से भी नीचे गिर गई है। अंग्रेजी हुकूमत के समय लोगों को बोलने की आजादी दी गई थी, लेकिन वर्तमान में अगर कोई भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ बोलेगा तो उसे जेल भेज दिया जा रहा। बड़े-बड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं व नेताओं को जेल भेजा जा रहा। निचले स्तर के लोग किस परिस्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं, यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता। उक्त बातें पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला अनुमंडल के दौरे पर पहुंचे पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक कार्यकर्ताओं की आवाज को दबा रही है। अंग्रेजों के शासनकाल में भी लोगों को बोलने की आजादी थी, लेकिन वर्तमान में बोलने की आजादी छीन ली जा रही। भारत जैसे बहुभाषी संस्कृति वाले देश में हिटलरशाही की सरकार नही चलेगी। जनता इसे ध्वस्त कर देगी। असहमति का यह मतलब नहीं होता है कि उस व्यक्ति को जेल में डाल दिया जाए। देश में रिक्तियां होने के बावजूद भी केंद्र सरकार उन्हें भर पाने में असफल हैं। युवा रोजगार के तलाश में भटक रहे हैं।

पूर्व सांसद ने कहा नोटबंदी से देश का कालाधन वापस कहां आया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था तीन लाख करोड़ रुपये कालाधन वापस आएगा। लेकिन नोटबंदी के बाद कालाधन वापस नहीं आया। नोटबंदी से जनता को सिर्फ परेशानी हुई। नोटबंदी के बाद नए नोट छापने में जो ¨प्र¨टग कास्ट लगा वह भी वापस नहीं आया। ऐसे में देश कहां आगे बढ़ेगा।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि काल्टू चक्रवर्ती, प्रखंड अध्यक्ष करूणा महतो, सत्यजीत सीट, अब्दूल गफ्फार, शमशाद खान, अगस्टीन विमल, गौतम जैना, कन्हैया शर्मा, प्रभास पातर, शंभू शरण, सोमनाथ मिश्रा समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.