पोटका में झामुमो ने रघुवर दास का पुतला फूंका
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के द्वारा राज्य सरकार को चोट्टा कहने को लेकर झामुमो पोटका प्रखंड इकाई की ओर से शुक्रवार को हाता चौक में विरोध-प्रदर्शन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 12:21 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:09 AM (IST)
संसू, पोटका : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के द्वारा राज्य सरकार को चोट्टा कहने को लेकर झामुमो पोटका प्रखंड इकाई की ओर से शुक्रवार को हाता चौक में विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान झामुमो नेताओं ने रघुवर दास का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जाहिर किया। जिला पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामनी मुर्मू, सुनील महतो, जोहन दास बास्के, सुधीर सोरेन, अवित्र सरदार, अब्दुल रहमान, पोल्टू मंडल, शंकर गुप्ता, अनुपम मंडल, विद्या सागर दास, जिकरूल होंदा, बबलू चौधरी, विश्वजीत मंडल, मनोहर मुंडा, भरत सरदार मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें