विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर में अवैध गिट्टी लदा हाईवा जब्त, ड्राइवर फरार; राजस्व चोरी रोकने को लेकर हुई कार्रवाई

By Shankar GuptaEdited By: Shashank Baranwal
Published: Thu, 16 Apr 2026 11:29 AM (IST)

पोटका अंचल अधिकारी निकिता बाला के नेतृत्व में सोहदा बस स्टैंड के पास एक हाईवा से अवैध गिट्टी जब्त की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के सोहदा बस स्टैंड के समीप पोटका अंचल अधिकारी निकिता बाला के नेतृत्व में एक टीम द्वारा औचक छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान पोटका से जादूगोड़ा की ओर जा रही एक हाईवा को रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर आगे बढ़ गया। बाद में रास्ते में वाहन खड़ा कर चालक फरार हो गया।

जांच के दौरान हाईवा पर करीब 500 सेफ्टी गिट्टी लदी पाई गई। जब वाहन के कागजात एवं चालान की जांच की गई तो कोई वैध चालान उपलब्ध नहीं मिला। इसके बाद टीम ने गिट्टी लदे हाईवा को जब्त कर पोटका थाना में सुरक्षित रखवा दिया।

इस छापेमारी दल में राजस्व कर्मचारी शांतिराम सारंगी एवं चौकीदार भी शामिल थे। सीओ निकिता बाला ने बताया कि वाहन मालिक एवं चालक के खिलाफ बिना चालान खनिज परिवहन का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा एमडीडीआर एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बिना चालान खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सरकारी राजस्व की चोरी पर रोक लगाई जा सके। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की औचक छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- गिरिडीह में सड़क हादसा, 3 ट्रकों में टक्कर के बाद लगी आग; जिंदा जले ड्राइवर और कंडक्टर

यह भी पढ़ें- पलामू में सड़क हादसा: टेंपो-बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौत, ड्राइवर फरार