Move to Jagran APP

Mgm college and hospital: एमजीएम में खत्म हुए 265 पदों पर फिर से होगी बहाली

Mgm college and hospital. महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली पर सहमति बन गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 03:09 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 03:09 PM (IST)
Mgm college and hospital: एमजीएम में खत्म हुए 265 पदों पर फिर से होगी बहाली
Mgm college and hospital: एमजीएम में खत्म हुए 265 पदों पर फिर से होगी बहाली

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। mgm hospital राज्य के खाद्य-आपूर्ति मंत्री सरयू राय की पहल रंग लाई है। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वरीय रेजीडेंट डॉक्टरों को सेवा विस्तार दिलाने के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली पर सहमति बनी। इसमें 78 सफाई सेवक व 26 ड्रेसर शामिल हैं। रांची में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि रुके कार्यों को जल्द पूरा किया जाए। 

loksabha election banner

एमजीएम में करीब 265 कर्मचारियों के पद को खत्म कर दिया गया था। इससे अस्पताल की स्थिति खराब हो गई थी। इससे सरयू राय हर सप्ताह एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने मरीजों को बेहतर चिकित्सा दिलाने के लिए वह हर संभव कोशिश भरोसा भी दिलाया था। बैठक में सरयू राय के अलावे स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. नीतिन मदन कुलकर्णी, एमजीएम अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 

आउटसोर्स पर इन कर्मचारियों की होगी बहाली  

पद का नाम     स्वीकृत आवश्यकता 

असिस्टेंट डायटीशियन 00    01

इलेक्ट्रिकल हेल्पर      00     06

कंप्यूटर ऑपरेटर        02    33

ड्रेसर                       00    26

एंबुलेंस चालक           03    04

कक्ष सेवक                00     80

लिफ्ट मैन               00     20

सफाई सेवक             40     78

लैब अटेंडर               00     09

रसोई सेवक              00     07

प्लंबर                      01     01

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.