Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने दिया भाजपा हड्डीतोड़ हाइवे-33 का नाम

एनएच-33 की जर्जर हालत को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने इसका नया नामकरण किया भाजपा हड्डीतोड़ हाइवे-33।

By Edited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 06:34 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 04:45 PM (IST)
कांग्रेसियों ने दिया भाजपा हड्डीतोड़ हाइवे-33 का नाम
कांग्रेसियों ने दिया भाजपा हड्डीतोड़ हाइवे-33 का नाम

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएच-33) की जर्जर हालत को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने रविवार को इसका नया नामकरण किया 'भाजपा हड्डीतोड़ हाइवे-33'। कांग्रेसियों ने इस नाम का बोर्ड पारडीह चौक के पास लगाकर रविवार को अनावरण कर किया।

loksabha election banner

यहां आयोजित सभा में डॉ. अजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च पथ पर नामकुम से लेकर बहरागोड़ा तक लगभग 700 से अधिक जानें जा चुकी हैं। लगभग 1100 से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। दो हजार से अधिक लोगों का अंग-भंग हो चुका है। हजारों वाहन हर महीने इस सड़क पर खराब हो रहे हैं। आम और खास नागरिकों की सड़क पर यात्रा करने के दौरान समय का बर्बादी हो रही है। जनता को होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी लेने से भाजपा सरकार भाग रही है। इसमें नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार एवं रघुवर दास की राज सरकार दोनों शामिल है। सड़क निर्माण के नाम पर 1520 करोड़ रुपये बैंक से निकाल कर हड़प लिए गए। संवेदक ने सरकार से मिल कर बड़े पैमाने पर पैसों की बंदरबाट कर ली। इसको झारखंड हाईकोर्ट ने पकड़ा। 170 करोड़ रुपये का हिसाब सरकार के खाते में नहीं मिल रहा है।

डॉ. अजय ने कहा कि सड़क की खराब हालत को देखकर मुख्यमंत्री रघुवर दास भी सड़क पर नहीं चलते। उड़नखटोले से जमशेदपुर पहुंच जाते हैं। मुख्यमंत्री को लगता है सब कुछ वेलडन है। यहां सड़क पर लोग जान दे रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि जब तक जनता को सुरक्षित सड़क सरकार बना कर नहीं देती, तब तक जनता के हित में आदोलन जारी रहेगा। कांग्रेसजनों का स्वागत जिलाध्यक्ष बिजय खां ने किया। सभा संचालन एलबी सिंह ने किया।

सभा में अशोक चौधरी, दुलाल भुइयां, सन्नी सिंकू, जवाहर लाल सिन्हा, खगेन चंद्र महतो, बलदेव सिंह, ऋषि मिश्रा, रघुनाथ पाडेय, संजय सिंह आजाद, ब्रजेंद्र तिवारी, अखिलेश सिंह यादव, अपर्णा गुहा, ऊषा यादव, देविका सिंह, मंजीत आनंद, केके शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, शफी अहमद खान, मौलाना अंसार खान, धर्मेद्र प्रसाद, परविंदर सिंह, गायत्री दास, फिरोज आलम, साकिर खान, ओम प्रकाश सिंह, गुणानंद झा, प्रिंस सिंह, राकेश साहू, अमरजीत नाथ मिश्रा, बबुआ झा, संजय तिवारी, पवन कुमार बबलू, गीता सिंह, जवाहर लाल, गुलरेज अख्तर अंसारी, मो. शब्बीर लालबाबू, नजीर अफसर खान, पुरबी दत्ता, रीता शर्मा, आमिर सोहेल, अतुल गुप्ता, सुरेशधारी, परविंदर सैनी, पुनीता चौधरी, सीताराम चौधरी, मो. नौशाद आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.