बैंक डकैतों को गिरफ्तार करने में पुलिस विफल
बीते शुक्रवार को आदित्यपुर के आशियाना मोड़ स्थित एचडीएफसी बैंक में हुई डकैती के आरोपितों को पकड़ने में पुलिस विफल रही है।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 01:17 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 01:17 PM (IST)
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : बीते शुक्रवार को आदित्यपुर के आशियाना मोड़ स्थित शिवरंजनी कांपलेक्स के एचडीएफसी बैंक में हुई डकैती के आरोपितों को पकड़ने में पुलिस विफल रही है। हालांकि पुलिस लगातार वैज्ञानिक तरीके से मामले की छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी में कैद फोटो के जरिये मामले को उद्भेदन में पुलिस जुटी है।
घटना के बाद पुलिस क्षेत्र के कई संदिग्धों को थाने लाकर फोटो से मिलान कर चुकी है। इसके अलावा जिले में हुई बैंक डकैती में शामिल अपराधियों को भी पुलिस तलाश रही है। कांड्रा-पुरुलिया गैंग समेत अन्य गैंग पर भी पुलिस की नजर है।
पुलिस की माने तो बम व बंदूक लेकर भागने में डकैत पकड़े जाते इसलिए उन्होंने उसे जुस्को पावर सब स्टेशन के पास फेंक दिया था। पुलिस को स्थानीय व नए लड़कों पर भी शक है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही घटना में शमिल बदमाश गिरफ्तार किए जाएंगे। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
बैंक डकैतों को गिरफ्तार करने में पुलिस विफल
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें