गुदड़ी नरसंहार : बुरूगुलीकेरा मामले में 15 आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार Jamshedpur News
पिछले दिनों बुरुगुलीकेरा में सात ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी गई थी और उन सभी का सर भी धड़ से अलग कर दिया गया था। इसी मामले में ये गिरफ़तारियां हुई हैं।
जमशेदपुर (जेएनएन)। सोनुआ, पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। एसपी इंद्रजीत महता ने बताया कि पत्थलगड़ी के सबसे बड़े नेता रणसी बुढ व सुखराम बुढ को भी पुलिस ने गिरफ्तार (Arest) कर लिया है।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बुरुगुलीकेरा में सात ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी गई थी और उन सभी का सर भी धड़ से अलग कर दिया गया था। इन्हें सदर अस्पताल चाईबासा में मेडिकल जांच के बाद न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है। इन सभी को गुदड़ी थाना कांड संख्या 3/2020 के धारा 147/148/149/302/201 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने इन्हें किया Arest
सुखराम बुढ
राणसी बुढ
मनसुख बुढ
जीतेन्द्र बुढ
कोंजे बुढ
टीपरु बुढ
जयसिंह बुढ
बुधुवा बुढ
मानव बुढ
बुधुवा बुढ
सुरसेन बुढ
हेरमन बुढ
नागु बुढ कौंजे लुगून
सनिका लुगून।