प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे Jamshedpur News
Jamshedpur Politics. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसके तहत 14-20 सितंबर तक अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
जमशेदपुर, जासं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसके तहत 14-20 सितंबर तक अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा की जमशेदपुर महानगर कमेटी के सभी मंडलों में पौधरोपण किया गया।
मानगो मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में मानगो स्थित पृथ्वी पर्यावरण उद्यान, ओल्ड पुरुलिया रोड की कुंवर बस्ती और डिमना चौक पर दुर्गा पूजा मैदान में अशोक, नीम व सागवान के 70 पौधे लगाए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने सागवान का पौधा लगाया। इस कार्यक्रम में विजय तिवारी, दिलीप सिंह, मनोज वाजपेयी, विनय खुराना, नीलकमल शेखर, संतोष चौहान, धर्मेंद्र कुमार, सुशील पांडेय, अनिकेश, मनीष दीक्षित, रेणु शर्मा, रेणु सिन्हा, सुनील गोराई, ॠतु विश्वकर्मा आदि शामिल थे।