Move to Jagran APP

न्यू इयर पार्टी के लिए ये पिकनिक स्पॉट हैं मुफीद, जानिए

नए साल के स्वागत में आप भी यदि परिवार के साथ पिकनिक मनाने पर विचार कर रहे हैं, तो इन मनभावन व मनोरम स्थानों पर जा सकते हैं।

By Edited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 07:17 PM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 12:27 PM (IST)
न्यू इयर पार्टी के लिए ये पिकनिक स्पॉट हैं मुफीद, जानिए
न्यू इयर पार्टी के लिए ये पिकनिक स्पॉट हैं मुफीद, जानिए

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। साल का अंतिम दिन निकट आते ही पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में पिकनिक का दौर शुरू हो गया है। वीकेंड में मौज मस्ती किए जाने वाले स्पॉटों में अब आम दिनों में भी लोग पिकनिक मना रहे हैं। नए साल के स्वागत में आप भी यदि परिवार के साथ पिकनिक मनाने पर विचार कर रहे हैं, तो इन मनभावन व मनोरम स्थानों पर जा सकते हैं।

prime article banner

जुबिली पार्क : शहर की शान कहे जाने वाले जुबिली पार्क में इन दिनों पिकनिक मनाने वालों की संख्या अधिक देखी जा रही है। सभी सुविधाओं से युक्त जुबिली पार्क पिकनिक मनाने के लिए सबसे उत्तम स्थान हैं। पार्क में बोटिंग की भी सुविधा उपलब्ध है, जिसमें 2 सीट के लिए 30 रुपये और 4 सीट के लिए 50 रुपये चुकाने पड़ते हैं। इसके अलावा पार्क में साइक्लिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। यहां खाना पकाने की इजाजत नहीं है। बाहर से खाना लाकर खाया जा सकता है।

निक्को पार्क बच्चों की पहली पसंद : जुबिली पार्क स्थित निक्को पार्क बच्चों को खूब भाता है। पार्क में दो दर्जन से ज्यादा झूले, मिरर इमेज, पैडल बोट, मून रैकर, पैरोट शिप, ट्विस्ट एंड टर्न साइक्लिंग, कार, वाटर रोस्टर, बुलराइड, बोरटिक्स राइड, बग्घी जंपिंग, मिनी ट्वाय ट्रेन, कैटर पिलर, मैरी गो राउंड व जीप राइड सहित दो दर्जन से ज्यादा झूले हैं।

थीम पार्क युवाओं का आकर्षण : नववर्ष के स्वागत में पिकनिक मनाने वालों को थीम पार्क खूब भा रहा है। टेल्को के घोड़ाबाधा स्थित थीम पार्क में को नए सिरे से तैयार किया गया है। साकची से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पार्क में झूले हैं, जो बच्चों को सबसे अधिक भाता है। पार्क में लगाया गया हैंगिंग और पहाड़ों पर लगे हुए फाउंटेन लोगों को आकर्षित करता है। यहा पर लोग व्यंजन बनाकर गरम भोजन का आनंद लेते हैं।

लुभा रहा हुडको डैम : शहर का हुडको डैम भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। डैम में सुंदरता के साथ यहा के मनमोहक दृश्य लोगों को बेहद पसंद है। हुडकों पार्क में पहाड़ों से निकलने वाले झरने आकर्षण का केंद्र है। यहा पकवान बनाने की सख्त मनाही है। हुडको डैम साकची से 13 किमी दूर टेल्को में स्थित है।

डिमना में जुट रहे लोग : शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से डिमना लेक भी शामिल है। साकची से 12 किलोमीटर दूर स्थित डिमना लेक पिकनिक मनाने वालों को बेहद पसंद है। यहां पर्यटकों के लिए बोटिंग की सुविधा है। नौ सीटर मोटर बोट के लिए आपको 900 रुपये चुकाने पड़ेंगे। यहां आप खाना बना सकते हैं, लेकिन यहां पीने के पानी के लिए आपको मशक्कत करनी पडे़गी। क्योंकि यहां पीने के पानी के लिए कोई इंतजाम नहीं है। सुरक्षा के लिए गोताखोर उपलब्ध हैं।

प्रकृति से सानिध्य का अहसास करने पहुंचे चांडिल डैम : शहर से करीब 40 किमी दूर टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर चांडिल गोलचक्कर और मुखिया होटल से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है चांडिल डैम। यहां पहुंचने के लिए आपको निजी या भाड़े का वाहन लेना होगा। एनएच से डेम तक की तीन किलोमीटर की दूरी पर यात्री वाहन नहीं चलते हैं। यहां खाना बनाकर खाने की सुविधा है। पेयजल के लिए डैम का पानी या सीलबंद पानी लेना होगा। पेयजल के लिए यहां कोई दूसरी व्यवस्था नहीं है। यहां डैम की ताजा मछलियां बिकती हैं। पिकनिक के साथ-साथ बोटिंग की भी सुविधा है। वोटिंग के लिए प्रति व्यक्ति सौ रुपये लगते हैं। शांति व्यवस्था के लिए यहां शराब पीने और गाना बजाने की मनाही है। डैम में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बुरुडीह डैम, घाटशिला : शांत मनोरम वातावरण में यदि आप नववर्ष की खुशियां मनाना चाहते हैं तो बुरुडीह डैम एक बेहतर स्थन है। शहर से 47 किलोमीटर दूर स्थित बुरुडीह डेम में वोटिंग की भी सुविधा है। यहां एक व्यक्ति के लिए दो सीटर वोट में 50 और चार सीटर में सौ रुपये लगता है। यहां खाना बनाने की मनाही नहीं है। कांदरबेड़ा पिकनिक स्पॉट : नए साल के मौके पर पिकनिक मनाने के लिए यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यह स्पॉट शहर से 15 किमी की दूरी पर है। यहां आपको किसी भी तरह की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है, बावजूद इसके बालू के विशाल मैदान और नदी के साथ दोनों ओर पहाड़ों की श्रृंखला लोगों को खूब आकर्षित करती है। नदी किनारे से निकलने कर एनएच 33 आने पर कई होटल व रेस्टोरेंट है, जहां भोजन की उत्तम व्यवस्था है।

भक्ति के साथ मस्ती के लिए पहुंचे जयदा : नववर्ष पर अगर भक्ति के साथ मस्ती करना है तो जयदा एक बेहतरीन स्थान है। शहर से करीब 38 किलोमीटर दूर एनएच 33 किनारे चांडिल के जयदा में प्रकृति की गोद में प्राचीन शिव मंदिर है। स्वर्णरेखा नदी के किनारे मंदिर में पूजा अर्चना के बाद आप नववर्ष का जश्न मना सकते हैं। यहां मंदिर सीमा से बाहर आप मांसाहारी भोजन भी बना सकते हैं। भोजन नहीं बनाने वालों के लिए एनएच किनारे होटल की सुविधा भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: पिकनिक स्पॉट पर भूलकर न करें ये गलती, निगहबानी के हैं खास इंतजाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.