Move to Jagran APP

जमशेदपुर में हुए "निर्भया कांड" को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, जगह-जगह हुए प्रदर्शन, फांसी की हो रही मांग Jamshedpur News

झारखंड के जमशेदपुर में हुए निर्भया कांड को लेकर लोगों में काफी आक्रोश हैै। जगह-जगह इस घटना के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग आरोपितों की फांसी की मांग कर रहे हैं।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 04:23 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 01:54 PM (IST)
जमशेदपुर में हुए "निर्भया कांड" को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, जगह-जगह हुए प्रदर्शन, फांसी की हो रही मांग Jamshedpur News
जमशेदपुर में हुए "निर्भया कांड" को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, जगह-जगह हुए प्रदर्शन, फांसी की हो रही मांग Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं) । झारखंड के जमशेदपुर में हुए निर्भया कांड को लेकर लोगों में काफी आक्रोश हैै। जगह-जगह इस घटना के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग आरोपितों की फांसी की मांग कर रहे हैं। बता दें कि बुधवार रात बिरसानगर थाना क्षेत्र में नाबालिक का अपहरण कर उसके साथ चार हैवानों ने रात भर गैंगरैप किया गया। इस घटना को लेकर गुरुवार सुबह से ही शहर के युवाओं मे काफी आक्रोश है।

loksabha election banner

 जहां राजनीतिक दल के लोगो के साथ आम लोगो द्वारा भी आरोपीयों कि फांसी कि सजा कि मांग कर रहे है। वहीं टाइगर क्लब के युवाओं द्वारा साकची गोलचक्कर पर आरोपीयों का पूतला बना कर विरोध प्रर्दशन किया गया। टाइगर क्लब के युवाओं ने इन दरिंदगीयों को जल्द से जल्द फांसी देने कि मांग कि है। वहीं प्रशासन को इस तरह कि घटनाओं पर लगाम लगाने कि मांग कि है ।

इधर, पुलिस ने दुष्कर्म में शामिल दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले बुधवार को छात्रा के परिचित युवक समेत तीन को बिरसानगर थानां की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अबतक मामले पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन आधिकारिक तौर पर पुलिस की और गिरफ्तारी की पुष्टि नही की गई हैं। इधर, गुरुवार को घटना के विरोध और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। साकची गोलचक्कर पर टाइगर क्लब ने प्रदर्शन किया। इसके बाद  क्लब के सदस्यों ने जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय नारायणी सेना ने आरोपितों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। सेना की महिला कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को सुरक्षा देने की मांग की।

जमशेदपुर युवा शक्ति ने जिला पुलिस मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। नगर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट को ज्ञापन सौप थीम पार्क की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। महिला हेल्पलाइन नंबर को शहर के हर चौक चौराहे और पार्को में  प्रसारित करने की जरूरत बतायी। बिरसा सेवादल ने थीम पार्क में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.