Move to Jagran APP

Parlor operator Murder case: जमशेदपुर के बर्मामाइंस में पार्लर संचालिका की हत्या करने वाला गिरपफ्तार

Parlor operator Murder case जमशेदपुर के बर्मामाइंस में पार्लर संचालिका की हत्या करनेवाला पकडा गया है। उसने बताया कि वह पार्लर में आता-जाता था। मसाज कराता था। 20 सितंबर को वह पार्लर गया था। उसने शराब सेवन कर रखा था। वहां उसने महिला से शारीरिक संबंध भी बनाए।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 10:58 AM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 10:58 AM (IST)
Parlor operator Murder case: जमशेदपुर के बर्मामाइंस में पार्लर संचालिका की हत्या करने वाला गिरपफ्तार
गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वहां से भाग निकला।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन गेट के पास मेंस पार्लर की संचालिका की हत्या करने वाले राकेश मुखी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दो साथियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। राकेश मुखी गोलमुरी केबुल टाउन के मुखी बस्ती का निवासी है और बर्मामाइंस हरिजन बस्ती में उसके बहनोई का घर है। आरोपित ने हत्या में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है।

loksabha election banner

उसने बताया कि वह पार्लर में आता-जाता था। मसाज कराता था। 20 सितंबर को वह पार्लर गया था। उसने शराब सेवन कर रखा था। वहां उसने महिला से शारीरिक संबंध भी बनाए। मसाज को लेकर महिला से विवाद हो गया। महिला हाथापाई करने लगी तो वह भी उससे उलझ गया। इसके बाद उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वहां से भाग निकला। वहीं राकेश मुखी के साथ दो अन्य लोगों को हिरासत में रखे जाने पर बर्मामाइंस हरिजन बस्ती के लोग देर रात बर्मामाइंस थाना पहुंचे और मामले की सत्यता की जानकारी लेने का प्रयास करते रहे। संभवतः हत्या मामले का खुलासा आज पुलिस कर सकती है। इधर, स्थानीय लोगों की माने तो मेंस पार्लर में अनैतिक कार्य होते थे जो महिला की हत्या का कारण बना। गौरतलब है कि 20 सितंबर को एक बजे पार्लर संचालिका का शव उसके पार्लर में ही पाया गया था। गले में दुपट्टा फंसा हुआ था जिससे गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। उसके कपड़े-कपड़े भी इधर-उधर थे। पुलिस ने शव के पंचनामा में दुष्कर्म के विंदु पर चिकित्सक का मंतव्य मांगा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.