जमशेदपुर में सुषमा स्वराज के नाम पर पार्क Jamshedpur News
साकची स्थित जमशेदपुर बालिका उच्च विद़यालय के प्रांगण में सुषमा स्वराज पार्क का शिलान्यास राज्य के खाद़य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने किया।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के बाद उन्हें याद करने और उनकी स्मृतियों को संजोने का सिलसिला जमशेदपुर में जारी है। कई संस्थाओं की ओर से उन्हें श्रद़धांजलि दी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को सुषमा स्वराज के नाम पर एक पार्क का शिलान्यास किया गया।
साकची स्थित जमशेदपुर बालिका उच्च विद़यालय के प्रांगण में सुषमा स्वराज पार्क का शिलान्यास राज्य के खाद़य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने सुबह दस बजे किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जमशेदपुर व कोल्हान के कई लोगों के लिए भी पूर्व विदेश मंत्री के सहयोग को भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने लोगों के मन में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इस पार्क के चालू हो जाने के बाद उनके नाम पर एक और यादगार चीज हो जाएगी।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेता, आम लोगों के अलावा जमशेदपुर बालिका उच्च विद़यालय की छात्राएं व शिक्षिकाएं मौजूद थीं। छात्राओं ने अपने हाथों में सुषमा स्वराज पार्क का बैनर ले रखा था। स्कूल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि जल्द ही इस पार्क का सौंदर्यीकरण कर चालू कर दिया जाएगा।