पप्पू सरदार समेत तीन बने स्वच्छता दूत
जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से पप्पू सरदार, बिश्वजीत प्रसाद और पूनम महानंद
जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से पप्पू सरदार, बिश्वजीत प्रसाद और पूनम महानंद को स्वच्छता दूत बनाया गया है। विशेष अधिकारी संजय कुमार ने उक्त आशय के मनोनयन का पत्र उपरोक्त तीनों लोगों को अपने कार्यालय कक्ष में प्रदान किया। पप्पू सरदार सिने तारिका माधुरी दीक्षित के बड़े प्रशसकों में से एक हैं। वे कई सामाजिक कायरें में स्वैच्छिक रूप से सक्रिय रहते हैं। विश्वजीत प्रसाद एक सामाजिक संगठन चलाते हैं। स्लम क्षेत्रों में बच्चों को निशुल्क अनौपचारिक शिक्षा की व्यवस्था करते हैं। विश्वजीत और इनके संगठन ने कई सरकारी स्कूलों को अपने स्तर पर रंग रोगन कर खूबसूरती देने का काम भी किया है। रेडियो जॉकी रह चुकी पूनम महानंद भी वर्तमान में शिक्षण कार्य से जुडी हैं। वे ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों के बीच सेनेटरी नैपकिन पैड और इससे जुड़े स्वच्छता मामलों को लेकर जमीनी स्तर पर जागरूकता कार्यक्त्रम चलती हैं।