पंडित रघुनाथ ने पार्क्स को रोका
मान सिंह हेम्ब्रम के बेहतरीन प्रयास की बदौलत पंडित रघुनाथ मुर्मू मेमोरियल क्लब ने आसान जीत दर्ज कर ली।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मान सिंह हेम्ब्रम के बेहतरीन प्रयास की बदौलत पंडित रघुनाथ मुर्मू मेमोरियल क्लब ने जमशेदपुर स्पोर्टिग एसोसिएशन के तत्वावधान में टिनप्लेट ग्राउंड में खेले गए ए डिवीजन लीग के एक मुकाबले में पार्क्स इंडिया (सीनियर) को 1-1 से बराबरी पर रोक दिया। शुरू से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। खेल के 30वें मिनट में पार्क्स इंडिया सीनियर की ओर से सुरजीत सोरेन ने बेहतरीन मैदानी गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक पार्क्स इंडिया 1-0 से आगे था। मध्यांतर के बाद पंडित रघुनाथ मुर्मू मेमोरियल क्लब ने जवाबी हमला तेज किया। उसे सफलता भी मिली। खेल के 49वें मिनट में मान सिंह हेम्ब्रम ने शानदार गोल कर पार्क्स के बढ़त को 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली। मैच के रेफरी कारु मुर्मू, गोम्हा मुर्मू, महेश्वर महतो व नकुल सिंह थे।
---------------------
एसबीसी ने वीएफसी को ड्रॉ पर रोका
उधर, आर्मरी ग्राउंड में खेले गए एक अन्य मुकाबले में सुपर ब्वायज क्लब ने विजन एपेक्स फुटबॉल क्लब को गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। रफ प्ले के लिए विजन एपेक्स के सुशील हेम्ब्रम को पीला कार्ड दिखाया गया।