Move to Jagran APP

Panchayat उपचुनाव result: कोल्हान में कौन, कहां जीता, जानिए

कोल्हान में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में कहां, किसके गले विजयीमाल डली और किसे मात मिली। आइए जानिए

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 11:43 AM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 05:44 PM (IST)
Panchayat उपचुनाव result: कोल्हान में कौन, कहां जीता, जानिए
Panchayat उपचुनाव result: कोल्हान में कौन, कहां जीता, जानिए

जमशेदपुर, जेएनएन। कोल्हान में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की मतगणना शनिवार को सुबह शुरू हुई। परिणाम भी आने शुरू हो गए हैं। आइए जानिए कहां, किसके गले विजयीमाल डली और किसे मात मिली।

loksabha election banner

पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी और जमशेदपुर प्रखंड के उत्तर पूर्व गदरा में वार्ड सदस्य के एक-एक पद, केरुवाडुंगरी पंचायत में पंचायत समिति सदस्य को एक पद व दक्षिण हलुदबनी में मुखिया के एक पद को लेकर चुनाव हुआ था। दक्षिण हलुदबनी में अल्फा सोरेन में मुखिया पद की दौड़ में बाजी मार ली। अल्‍फा ने 702 मत हासिल कर सरस्‍वती पिंगुवा को हराया। सरस्‍वती को 456 मत मिले। उत्तर पूर्व गदरा में ममता देवी वार्ड सदस्‍य चुनीं गई। उन्होंने लक्ष्मीकांत को 118 मत हासिल कर हराया। लक्ष्मीकांत को मात्र 72 मत मिले।उत्तर पूर्वी गडरा पंचायत के वार्ड सदस्य चुनाव में ममता देवी को मिली जीत ममता को मिला 118 मत वहीं लक्ष्मीकांत को मिला 72 मत मिले। उत्तर पूर्वी गदडा से ममता देवी और पोटका के डोमजुडी से बसंती सरदार विजयी घोषित।

जितेन हेंब्रम बने करवा डूंगरी के पंचायत समिति सदस्य 

जमशेदपुर प्रखंड के करुआ डूंगरी पंचायत समिति सदस्य के चुनाव का परिणाम आ गया है। यहां से जितेन हेंब्रम ने जीत दर्ज की है। वह केरुआ डूंगरी पंचायत समिति सदस्य बन गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी लखन हेंब्रोम को 584 मतों से हराया। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए परसुडीह बाजार समिति में मतगणना सुबह 8:00 बजे शुरू हुई थी। लगभग 11:00 बजे चुनाव परिणाम आ गया। कलुआ डूंगरी सीट पर हुए चुनाव में कुल 1762 वोट पड़े थे। इसमें से जितेन हेंब्रम को 1148 मत मिले हैं। लखन हेंब्रम ने 564 मत पाए। 50 मत अवैध घोषित हुए। जीत के बाद जितेन हेंब्रम के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई लड्डू बांटे गए।

गदडा से ममता देवी, डोमजुड़ी से बसंती सरदार विजयी 

परसुडीह बाजार समिति में मतगणना चल रही है। इस बीच जमशेदपुर प्रखंड और पोटका प्रखंड की 11 पंचायत के वार्ड सदस्य का चुनाव परिणाम आ गया है। जमशेदपुर प्रखंड के उत्तर पूर्वी गदड़ा पंचायत से वार्ड सदस्य पद की उम्मीदवार ममता देवी चुनाव जीत गई हैं। जबकि पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत के वार्ड नंबर 2 से उम्मीदवार बसंती सरदार विजयी घोषित हुई हैं। उत्तर पूर्वी गदड़ा के वार्ड सदस्य पद के चुनाव में ममता देवी को 118 मत हासिल हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी लखीकांत महतो को 46 मतों से हराया। लखीकांत महतो को 72 वोट मिले। इसी तरह पोटका के डोमजुड़ी पंचायत से वार्ड सदस्य पद की उम्मीदवार बसंती सरदार को 126 वोट मिले हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी कल्पना सिंह को 30 वोटों से हराया। कल्पना सिंह को 96 वोटों से संतोष करना पड़ा है।

मुसाबनी जिला परिषद सीट से आजसू के बुद्धेश्वर मुर्मू जीते

जिला परिषद की मुसाबनी सीट से बुद्धेश्वर मुर्मू जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के रविंद्र नाथ मार्डी को 800 से अधिक मतों से हराया है। यह सीट पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष सरदार के निधन पर खाली हुई थी। इस सीट पर 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें स्वर्गीय सुधार सरदार की पत्नी जोबा सरदार भी हैं। जोबा को हार का स्वाद चखना पडा है। जिला परिषद की मुसाबनी सीट के लिए छह चक्र की मतगणना चली। तीसरे चक्र की मतगणना में रवींद्रनाथ मार्डी को 1499 मत मिले थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बुद्धेश्वर मुर्मू को 1238 मत मिले थे। सरदार को तीसरे चक्र की मतगणना के बाद सिर्फ 571 मत मिले हैं। सुभाष सरदार के भाई सामू सरदार भी चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्हें तीसरे चक्र की मतगणना के बाद 130 वोट मिले। इसके पहले मुसाबनी जिला परिषद सदस्य की सीट से दूसरे चरण की मतगणना तक बुद्धेश्वर मुर्मू 8 मतों से आगे चल रहे थे। बुद्धेश्वर मुर्मू को 885 मत और रविंद्रनाथ माडी को 877 मत मिले थे। भाजपा की जोबा सरदार को 413 और स्वर्गीय सुभाष सरदार के भाई सामू सरदार को 77 मत मिले थे।

बनकटा से पंचायत समिति सदस्य सुजय विजयी 

बहरागोड़ा प्रखंड के बनकटा पंचायत समिति सदस्य पद पर हुए चुनाव का परिणाम आ गया है। बनकटा पंचायत समिति के सदस्य पद पर सुजय कुमार डांगुआ विजयी घोषित हुए हैं।सुजय कुमार डांगुवा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निताई किस्कू को 769 मतों से हराया। सुजय कुमार डांगुआ को 1434 मत मिले। जबकि निताई किस्को को 665 मतों से संतोष करना पड़ा।

सरडीहा से गौरी नायक और मऊ भंडार से दशरथ विजय 

चाकुलिया प्रखंड की बनकांटा पंचायत और घाटशिला के उत्तर मऊ भंडार पंचायत के वार्ड सदस्य पद के नतीजे घोषित हो गए हैं। चकिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के वार्ड सदस्य पद से गौरी नायक जीती हैं।गौरी नायक को 142 मत मिले हैं। गौरी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिता दास को 37 मतों से हराया। अनीता को 105 मतों से संतोष करना पड़ा है। इसी तरह घाटशिला प्रखंड के उत्तर मऊ भंडार वार्ड सदस्य पद के लिए दशरथ कर्मकार जीते हैं। दशरथ कर्मकार को 160 मत मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयदेव को 30 मतों से हराया। जयदेव पातर को महज 130 मत मिले।

बाहुलिया से बासंती साकड़ा से नित्यानंद विजयी

बहरागोड़ा प्रखंड के बाहुलिया पंचायत से वार्ड सदस्य पद के लिए बासंती बाला भुइंया ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मौमिता सेनापति को कड़े मुकाबले में 8 मतों से हराया। बासंती बाला भूइंया को 138 मत और मौमिता सेनापति को 130 मत मिले हैं। दूसरी तरफ बहरागोड़ा प्रखंड की ही साकड़ा पंचायत के वार्ड सदस्य पद के लिए नित्यानंद घोष विजयी हुए हैं। नित्यानंद घोष ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्णकांत दुबे को 72 मतों से हराया है। नित्यानंद घोष को 182 मत मिले हैं। जबकि, कृष्णकांत दुबे को 110 मतों से संतोष करना पड़ा है।

राजनगर प्रखंड (सरायकेला-खरसावां)

-डूमरडीहा पंचायत वार्ड सदस्य

देव कुमार सोरेन- 180

सोमाय मुर्मू - 50

देव कुमार सोरेन 130 मत से विजयी।

-बान्दू पंचायत वार्ड सदस्य 

इंद्रा मुर्मू -85

चांदमनी सोय -90

चाँदमनी सोय 5 मत से विजयी घोषित।

तुमूंग पंचायत(वार्ड संख्या सात) वार्ड सदस्य

शांति हांसदा - 40

सालगे हांसदा -130 

सालगे हांसदा 70 से विजयी घोषित।

खरसावां पंचायत: मंजु बोदरा बनी मुखिया

खरसावां पंचायत में हुए पंचायत उपचुनाव में मंजु बोदरा मुखिया निर्वाचित हुई जबकि पंचायत समिति सदस्य के पद पर जीतवाहन मंडल निर्वाचित हुए। मुखिया के विजेता प्रत्याशी को निर्वाची पदाधिकारी प्रियंका सिंह व पंसस के विजेता प्रत्याशी को निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ डॉ बसारत क्यूम ने प्रमाण पत्र दिया।

मुखिया: किसे मिला कितना वोट 

एलेक्सन मुंडारी- 551

बुधराम हो -239

खेरसे लेयांगी -127

मंजू बोदरा-2258

पंचायत समिति सदस्य:किसे मिला कितना वोट

जितवाहन मंडल -720

जितेंद्र घोडाई -511

आदित्य कुमार नायक -434

वार्ड परिणाम

खरसावां पंचायत के दो वार्ड में हुए उपचुनाव में वार्ड संख्या तीन से सुशीला नायक व वार्ड संख्या पांच से विभा विषेई विजयी घोषित हुए।दोनो विजेता वार्ड सदस्य को निर्वाची पदाधिकारी खरसावां बीडीओ ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।

किसे मिला कितना वोट

वार्ड संख्या 03

कविता पांडेय -64

सुशीला नायक -210

वार्ड संख्या 05 

विभा बिषेई -79

समीर कुमार नायक -54

गम्हरिया प्रखंड

-छोटा गम्हरिया पंचायत

वार्ड सदस्य (वार्ड 10)

लक्ष्मी चरण महतो - 55

सिमनतन महतो - 66

सिमनतन महतो 11 मत से विजयी।

-वार्ड सदस्य (वार्ड 02)

रमेश सरदार -56

राम चन्द्र हांसदा -44

रमेश सरदार 12 मत से विजयी।

नगर निगम, आदित्यपुर

वार्ड स0 28 का  फाइनल परिणाम 

अमृता श्रीवास्तव - 1531

अनिता केराई- 460

राम प्रवेश चौहान- 98

 Nota- 13

नगर परिषद, कपाली (वर्ग ख) उपाध्यक्ष पद का फाइनल परिणाम

मो० आरिफ हुसैन अंसारी - 89

परवेज आलम - 2978

रजिया मंजर - 148

सरवर आलम - 4479 जीते

सोनू सिंह - 1753

नोटा - 82

कपाली वार्ड पार्षद सदस्य (वार्ड संख्या 10)

मो० कमालुद्दीन अंसारी- 95

मनोज कुमार महतो - 142 जीते

नोटा - 18

वार्ड पार्षद सदस्य (वार्ड संख्या 15)  

आयशा रिजवी - 153

अंजुम खातून - 118

फरजाना शफी - 171 जीते

रीता महतो - 38

नोटा - 14

पश्चिमी सिंहभूम के परिणाम

सुमेरियन कण्डियांग ने खूंटपानी प्रखंड के लोहरदा से मुखिया पद का चुनाव जीता। सुमेरियन कंडेयांग को कुल 1639 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी उलासी जामुदा को 856 मत मिले। हाटगम्हरिया प्रखंड के जामडीह पंचायत  से लक्ष्मी हेंब्रम ने अंतिम दौर में बाजी मारी और मुखिया पद पर चुनाव जीता। लक्ष्मी को कुल 1135 मत जबकि लक्ष्मी सिंकू को 1051 मत मिले।  चाईबासा सदर प्रखंड के करलाजोड़ी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के पद पर चक्रवर्ती सम्बरूई विजय घोषित किए गए। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डोबरो हाइबुरु को 644 मत से हराया। चक्रवर्ती सुम्बरुई को 1126 जबकि डोबरो हाईबुरु को 483 मत मिले। सदर प्रखंड के ही नरसंडा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के पद पर हिना सुंडी विजय रहीं। उन्‍होंने निकटतम प्रतिद्वंदी रॉयबारी पूर्ति को 49 मतों से हराया। हिना सुंडी को 655 मत जबकि रॉयबारी पुरती को 606 मत मिले। तमाड़बांध ग्राम पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के पद पर आश्रिता देवगम विजय घोषित हुई। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कदमा देवगम को 77 मतों से हराया। आश्रिता देवगम को 410 जबकि कदमा देवगम को 333 मत मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.