वायु प्रदूषण पर बच्चों ने भरे कल्पना के रंग
बच्चों ने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनइएप) के थीम बीट एयर पॉल्यूशन पर अपनी-अपनी कल्पना के रंग भरे।
जमशेदपुर (जासं)। टाटा स्टील के पर्यावरण प्रबंधन विभाग ने रविवार को बिष्टुपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई, जिसमें बच्चों ने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनइएप) के थीम 'बीट एयर पॉल्यूशन पर अपनी-अपनी कल्पना के रंग भरे। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुरेश पासवान उपस्थित थे।
उन्होंने सभी छात्रों को प्रतियोगिता में उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने पर्यावरण जागरूकता सत्रों और कार्यक्रमों के आयोजन में टाटा स्टील की भूमिका को भी सराहा। इस दौरान पर्यावरण प्रबंधन के प्रमुख शुभानंद मुकेश व टाटा स्टील के अधिकारी राजू अग्रवाल, अनूप श्रीवास्तव, अनोज चौधरी, ब्रजेश शर्मा, तीर्थ प्रसाद, मृत्युंजय कुमार, दिनेश कुमार व नारायण साहू भी उपस्थित थे।
पेंटिंग प्रतियोगिता में लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को उनकी कक्षाओं के आधार पर चार समूहों में विभाजित किया गया था। चित्रकला प्रतियोगिता का मूल्यांकन स्कूल ऑफ आट्र्स की निर्णायक मंडली द्वारा किया गया। प्रत्येक समूह के तीन श्रेष्ठ पेंटिंग को चुना जाएगा। इसके विजेता पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरस्कृत किए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप