Move to Jagran APP

मानगो में 11 महिला समूहों का बना संगठन, 50 हजार तक मिलेगी आर्थिक सहायता Jamshedpur News

मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देश पर जेएनयूएलएम योजना के तहत एरिया लेबल फेडरेशन के गठन किया गया।अध्यक्ष के रुप में सिद्धेश्वरी देवी सचिव नीलम देवी एवं कोषाध्यक्ष आरती देवी को मनोनीत किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 05:57 PM (IST)
मानगो में 11 महिला समूहों का बना संगठन, 50 हजार तक मिलेगी आर्थिक सहायता Jamshedpur News
मानगो में आयोजित बैठक में महिला समूहों की प्रतिनिधि। जागरण

जमशेदपुर, जासं।  मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देश पर डेएनयूएलएम योजना के तहत एरिया लेबल फेडरेशन के गठन किया गया। इस संबंध में मानगो डिमना रोड स्थित देश देशबंधु लाइन एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मानगो नगर निगम क्षेत्र में काम करनेवाले महिलाओं की संस्था को शामिल किया गया था। बैठक में 11 महिला समूहों के सदस्यों का एक संयुक्त कमेटी का गठन किया गया।

loksabha election banner

 मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि डे एनयूएलएम योजना के तहत नारी शक्ति महिला क्षेत्रीय संघ नामक एरिया लेवल फेडरेशन का गठन किया गया। जिसमें मानगो नगर निगम के पदाधिकारियों के सामने कमेटी के सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के रुप में सिद्धेश्वरी देवी, सचिव नीलम देवी एवं कोषाध्यक्ष आरती देवी को  मनोनीत किया गया।

किया गया रजिस्‍ट्रेशन

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नवगठित नारी शक्ति महिला क्षेत्रीय संघ को विभागीय निर्देशानुसार गठित एरिया लेवल फेडरेशन का रजिस्ट्रेशन निबंधन कार्यालय रांची में सोसाइटी एक्ट के तहत किया गया। उन्होंने बताया कि नव गठित नारी शक्ति महिला क्षेत्रीय संघ को 50000 रुपये तक का चक्रीय राशि का भुगतान करने का प्रावधान है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का प्रावधान किया गया है। 

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर निर्मल कुमार, सीआरपी गायत्री देवी, उर्मिला देवी, सिद्धेश्वरी महिला समिति, भारती महिला समिति, पार्वती महिला समिति, साईं महिला समिति, संतोषी महिला समिति एवं अन्य महिला समूह की सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.