Move to Jagran APP

कोल्हान के संगठित आपराधिक गिरोह व सरगना की हुई पहचान

कोल्हान प्रमंडल में संगठित आपराधिक गिरोह और गिरोह के सरगन

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 08:06 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 08:06 PM (IST)
कोल्हान के संगठित आपराधिक गिरोह व सरगना की हुई पहचान
कोल्हान के संगठित आपराधिक गिरोह व सरगना की हुई पहचान

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल में संगठित आपराधिक गिरोह और गिरोह के सरगना को पुलिस ने चिन्हित किया है। पुलिस ने गिरोह की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार गिरोह हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी के कांड में सक्रिय है। सबके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

loksabha election banner

जमशेदपुर में सक्रिय आपराधिक गिरोह

अखिलेश सिंह, पंकज दुबे, सुजीत कुमार शर्मा उर्फ पूरी, गणेश सिंह, राजा शर्मा, अमरनाथ सिंह, गुड्डू पांडेय और अभिषेक सिंह उर्फ मिंकू सिंह का गिरोह सक्रिय है। अखिलेश सिंह और पंकज दुबे दुमका जेल में है। अखिलेश सिंह गिरोह के 26 सदस्य जेल से बाहर, आठ सदस्य जेल में और जमानत पर 9 सदस्य हैं। गिरोह के जो सदस्य जेल से बाहर हैं, उनके विरुद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई की जा रही है। पंकज दुबे गिरोह के 9 सदस्य जेल में बंद हैं। सुजीत शर्मा भी जेल में है। गणेश सिंह गिरोह के दो सदस्य जेल में है और सरगना तड़ीपार है। गुड्डू पांडेय जेल से बाहर है। गिरोह के आठ सदस्य जेल में हैं। सरगना तड़ीपार है। अभिषेक सिंह उर्फ मिंकू सिंह के 26 सदस्य जेल से बाहर हैं। सरगना जमानत पर है।

सरायकेला में सक्रिय गैंग

सरायकेला-खरसावां जिले में सन्नी सरदार उर्फ ओंकार सिंह, विकास दास, शंकर प्रधान, कादिम खान, विमल डे, सुबराज महतो, गुड्डू सिंह, संतोष थापा, छोटू दास, ग्वाला सिंह बंकिरा, मंगल मांझी उर्फ मंगल टुड, कृष्ण गोप और मो. सरफुद्दीन शामिल हैं। शंकर प्रधान को छोड़ सभी जेल में बंद हैं। अधिकांश को सजा भी हो चुकी है।

चाईबासा में सक्रिय गैंग

विजय बिरुली गिरोह

गिरोह के दो सदस्य जेल में और चार जमानत पर है। दानियल पाल के दो सदस्य जमानत पर और दो जेल में है। सिंकदर जामुदा के चार सदस्य जमानत पर और जेल में दो, लक्ष्मण जामुदा के गिरोह के एक सदस्य जेल से बाहर, दो जमानत पर, मारकंडेय सिंह कुंटिया गिरोह के दो सदस्य जमानत पर, दो जेल में ओर दो जेल से बाहर है। कुंटिया जेल में है। मो. तबरेज के पांच सदस्य जेल में और तीन जमानत पर है। सरगना जेल में है। राजू गागराई गिरोह के दो सदस्य जेल में और पांच जमानत पर है। देव कुमार बिरुली जेल में है। गिरोह के तीन सदस्य जेल में और दो जमानत पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.