Move to Jagran APP

एक दर्जन थानेदार इधर से उधर, जानिए किसकी- कहां हुई पोस्टिंग

पूर्वी सिंहभूम के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक दर्जन थानेदारों को इधर से उधर कर दिया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 02:15 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 02:15 PM (IST)
एक दर्जन थानेदार इधर से उधर, जानिए किसकी- कहां हुई पोस्टिंग
एक दर्जन थानेदार इधर से उधर, जानिए किसकी- कहां हुई पोस्टिंग

जमशेदपुर, जेएनएन। पूर्वी सिंहभूम के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक दर्जन थानेदारों को इधर से उधर कर दिया गया है। जमशेदपुर के वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। सबों को देरी किए बगैर नये स्थान पर योगदान देकर सूचित करने को कहा गया है।

loksabha election banner

साइबर थाना बिष्टुपुर से पुलिस निरीक्षक नरेश प्रसाद सिन्हा को सोनारी का पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बनाया गया है। रणविजय शर्मा पटमदा अंचल में पदस्‍था‍पित थे। अब वे गोलमुरी के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी होंगे। धालभूमगढ़ अंचल से नित्‍यानंद महतो को जुगसलाई का पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह साइबर थाना बिष्‍टुपुर से विनोदानंद सिंह को सीतारामडेरा के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

साइबर थाना बिष्टुपुर से ही राजीव कुमार सिंह साकची थाना के प्रभारी बनाए गए हैं। गोलमुरी के यातायात थाना प्रभारी बिष्णु प्रसाद राउत आजादनगर के थाना प्रभारी होंगे। सीसीआर से कृष्णनाथ पांडा को साकची  यातायात थाना, पुलिस लाइन से रामजी महतो को जादूगोड़ा अंचल, साकची थाना प्रभारी को पटमदा अंचल, साइबर थाना बिष्‍टुपुर से कमल नारायण सिंह को गोलमुरी यातायात थाना और पुलिस लाइन से मुकेश कुमार चौधरी को चाकुलिया थाना का प्रभारी बनाकर भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.