डीवीसी के पावर ग्रिड में लूटपाट करनेवाले दबोचे गए
कोल्हान के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत सागाजाटा स्थित पावर ग्रिह में लूटपाट के एक आरोपी को चाईबासा पुलिस ने लातेहार के चंदवा से गिरफ्तार किया।
जेएनएन, जमशेदपुर- चाईबासा : कोल्हान के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत सागाजाटा स्थित डीवीसी के पावर ग्रिड में कर्मचारियों से लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को धर दबोचा है। गिफ्तार व्यक्ति का नाम समुंदर तुरी है। वह लातेहार जिला के चंदवा थाना अंतर्गत चकला, आम्बाटाड गाव का रहनेवाला है। चाईबासा पुलिस उसे बुधवार को उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर चाईबासा ले आई। पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय ने बताया कि मुफ्फसिल थाना अंतर्गत सागाजाटा स्थित डीवीसी पावर ग्रिड में अज्ञात अपराधियों द्वारा 30 जुलाई को ट्रासफार्मर को काटकर ताबा निकालने का प्रयास किया गया था। वहीं सफल नहीं होने पर वहा के कंट्रोल रूम में स्थित डीवीसी स्टॉफ से 3500 एवं एटीएम कार्ड व सिम सहित मोबाइल लूट कर ले गए थे। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक क्राति कुमार गदादेसी के निर्देश पर एक टीम का गठन पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय के नेतृत्व में किया गया। इसके बाद अनुसंधान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई तथा टीम द्वारा मामले को लेकर अप्राथमिकी अभियुक्त लातेहार जिला के चंदवा थाना अंतर्गत सा चकला, अम्बाटाड गांव निवासी 40 वर्षीय समुंदर तूरी को घर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से वीवो कंपनी का मोबाईल बरामद किया गया। काड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की बात पुलिस ने कही। डीएसपी प्रकाश सोय ने कहा कि टीम में मुख्यरूप से सदर अंचल के पुलिस निरीक्षक अनिल एक्का, पंडराशाली ओपी प्रभारी अजय मिंज एवं पीसीआर के पुलिस पदाधिकारी रामकृष्ण मुर्मू शामिल थे।