Move to Jagran APP

Ratan Tata ने भी प्रोड्यूस की थी फिल्म, अमिताभ, जॉन अब्राहम व बिपाशा ने मचाया था धमाल

क्या आपको पता है कि टाटा ग्रुप के चेयरमैन एमिरेट्स रतन टाटा ने कभी फिल्म भी प्रोड्यूस की थी। उस फिल्म में अमिताभ बच्चन जॉन अब्राहम व बिपाशा बसु जैसे बड़े सितारे थे। लेकिन दुर्भाग्यवश वह फिल्म नहीं चल पाई।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Tue, 01 Jun 2021 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 09:59 AM (IST)
Ratan Tata ने भी प्रोड्यूस की थी फिल्म, अमिताभ, जॉन अब्राहम व बिपाशा ने मचाया था धमाल
कभी रतन टाटा ने प्रोड्यूस की थी फिल्म, अमिताभ, जॉन अब्राहम व बिपाशा ने किया था काम

 जमशेदपुर, जासं।। वैसे तो टाटा ग्रुप के चेयरमैन एमिरेट्स रतन टाटा उन मशहूर बिजनेस टायकून में हैं, जो देश में कभी भी आपदा आती है तो दिल खोलकर मदद करते हैं। कोरोना की पहली लहर में ही रतन टाटा ने 1500 करोड़ रुपए दान दिया था।

loksabha election banner

टाटा स्टील अब तक 35000 टन मेडिकल लिक्विड आक्सीजन पूरे देश में सप्लाई कर चुकी है। यहीं नहीं टाटा स्टील 1500 से अधिक बेड का कोविड अस्पताल भी बनवा चुकी है। मेडिकल लिक्विड आक्सीजन की आपूर्ति के लिए विदेशों से 30 से ज्यादा क्रायोजेनिक टैंकर मंगवाए। सूची काफी लंबी है।

लेकिन यह बहुत कम लोग जानते हैं कि रतन टाटा ने कभी फिल्म भी प्रोड्यूस की है। यह फिल्म 2004 में बनी थी। इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम व बिपाशा बसु जैसे सितारे थे। तो हम आपको बता ही देते हैं। फिल्म का नाम ऐतबार था और इस फिल्म को टाटा इंफोमीडिया लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक विक्रम भट्ट ने किया था।

फिल्म नहीं चली और टाटा ने प्रोडक्शन से किया किनारा

फिल्म ऐतबार 23 जनवरी 2004 को रिलीज हुई। लेकिन इसी दिन अमिताभ बच्चन की फिल्म खाकी भी रिलीज हुई थी। दर्शकों को खाकी में अमिताभ का अभिनय खूब पंसद याया, लेकिन ऐतबार पर भरोसा नहीं रहा। नतीजा फिल्म ऐतबार टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिर गई। बिजनेस में हर बार नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले रतन टाटा एक प्रोड्यूसर के तौर पर सफल नहीं हो पाए।

क्या थी फिल्म की कहानी

फिल्म ऐतबार के साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी। इसमें जॉन अब्राहम ने एक ऐसे प्रेमी की भूमिका निभाया था, जो बसु को पागलपन की हद तक प्यार करता है। वह अपनी प्रेमिका को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने बिपाशा बसु के पिता की भूमिका निभाई थी, जो अपनी बेटी को जॉन अब्राहम से बचाते हैं। यहां बताते चले की फिल्म ऐतबार हॉलीवुड फिल्म फियर से प्रेरित थी। विक्रम भट्ट ने इससे पहले हॉलीवुड फिल्म फियर की कहानी पर आधारित एक और फिल्म बनाई थी, जिसका नाम इंतेहा था। यह फिल्म ऐतबार रिलीज होने के सिर्फ तीन महीने पहले ही रिलीज हुई थी।

दूसरी बार किसी फिल्म में नजर आए थे जॉन व बिपाशा

यह दूसरा मौका था जब जॉन अब्राहम व बिपाशा बसु किसी फिल्म में एक साथ नजर आए थे। उस समय उनके प्यार के किस्से चर्चा ए आम था। जॉन अब्राहम ने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत बिपाशा के साथ ही की थी। इस फिल्म का नाम जिस्म था, जिसमें दोनों ने एक साथ काम किया था। फिर दोनों फिल्म मदहोशी व दन दना दन गोल में भी एक साथ नजर आए थे। इस जोड़ी की फिल्म जिस्म काफी हिट रही थी। आगे चलकर दोनों के बीच ब्रेक अप हो गया। दोनों के रास्ते अलग हो गए। बिपाशा ने अभिनेता करण ग्रोवर से शादी कर घर बसा ली, वहीं जॉन अब्राहम ने प्रिया को अपना जीवन संगिनी बनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.