Jharkhand Election Result 2019 रघुवर को देखते ही फूट-फूटकर रोने लगे जिलाध्यक्ष दिनेश
Jamshedpur East Jharkhand Election Result 2019. जैसे ही रघुवर हेलिकाप्टर से उतरे दिनेश फूट-फूटकर रोने लगे। रघुवर ने दिलासा देते हुए सूर्य मंदिर पहुंचने को कहा।
जमशेदपुर (जासं)। Jharkhand Election Result 2019 झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जिस पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक रहे, उसी सीट से छठी बार हारना हर किसी को हैरान कर गया।
खुद रघुवर दास भी इसकी वजह जानना चाहते थे। इसी उद्देश्य से रघुवर दास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शहर पहुंचे। सोनारी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार भी पहुंचे थे। जैसे ही रघुवर हेलिकाप्टर से उतरे सामने देखते ही दिनेश फूट-फूटकर रोने लगे। रघुवर ने दिनेश को दिलासा देते हुए सूर्य मंदिर पहुंचने के लिए कहा।
वहां रघुवर दोपहर 12 बजे से कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी, जिसमें चुनाव परिणाम की समीक्षा होनी थी। रघुवर ने जैसे ही हार के कारण पर कार्यकर्ताओं से एक-एक करके पूछना शुरू किया, दिनेश की आंखों से एक बार फिर आंसू छलक गए। उधर, कार्यकर्ता एक-दूसरे पर भितरघात करने, सरयू राय के समर्थकों से मिलने समेत पूर्व में हुई कई तरह की गलतियों पर बोलने लगे।
इसमें जिन-जिन कार्यकर्ताओं पर अंगुली उठती, आंखें तरेरने लगता। धीरे-धीरे समीक्षा बैठक शोरगुल और हंगामे में बदल गया, जिससे रघुवर भी खीझ गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नाम ले-लेकर शांत रहने को कहा, लेकिन माहौल शांत होने का नाम नहीं ले रहा था।
इसके बावजूद करीब दो घंटे तक चली बैठक में कार्यकर्ताओं ने खुलकर भड़ास निकाली। मुख्यमंत्री के परिवार पर विरोधियों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की फेहरिस्त खुलने लगी। अंत मेें रघुवर दास कार्यकर्ताओं, फिर पत्रकारों से बात करके एक बार फिर दोपहर करीब ढाई बजे रांची के लिए निकल गए।