Move to Jagran APP

Constitution Day: दिवस पर भाजपा ने आमबगान से पुराना कोर्ट गोलचक्कर तक निकाली पदयात्रा

Constitution Day भारतीय जनता पार्टी ने पदयात्रा निकाली जो साकची स्थित आमबगान मैदान से साकची में ही पुराना कोर्ट गोलचक्कर तक गई। वहां संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। ये रही पूरी जानाकरी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 05:38 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 05:38 PM (IST)
Constitution Day:  दिवस पर भाजपा ने आमबगान से पुराना कोर्ट गोलचक्कर तक निकाली पदयात्रा
भाजपा पूरे सप्ताह गौरव दिवस के रूप में संविधान दिवस मनाएगी।

जमशेदपुर, जासं। संविधान दिवस पर शहर में भारतीय जनता पार्टी ने पदयात्रा निकाली, जो साकची स्थित आमबगान मैदान से साकची में ही पुराना कोर्ट गोलचक्कर तक गई। वहां संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।  भाजपा, अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में निकाली गई इस पदयात्रा में भाजपा, जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष व धनबाद के संगठन प्रभारी अभय सिंह भी शामिल हुए।

loksabha election banner

अभय ने कहा कि भाजपा संविधान दिवस को गौरव दिवस के रूप में मना रही है। इस पदयात्रा में भारतीय जनता पार्टी के जिलास्तरीय पदाधिकारी शामिल थे। पदयात्रा के दौरान जय भीम, जय बाबा साहब आंबेडकर का नारा लगाते हुए संविधान सभा की जय का उद्घोष करते हुए डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक पहुंचे, जहां माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ। पुराना कोर्ट गोलचक्कर पर भाजपा के अलावा तमाम राजनीतिक व सामाजिक संगठनों की ओर से बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

आज ही के दिन पारित हुआ था संविधान

अभय सिंह ने बताया कि आज के ही दिन 26 जनवरी 1950 को भारतीय संसद ने बहुमत से सांसद के अंदर की संविधान सभा ने सर्वसम्मति से डा. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में संविधान का प्रारूप तैयार किया था। यह प्रारूप तैयार होने में 2 वर्ष 11 महीने 13 दिन का समय लगा था। डा. भीमराव आंबेडकर संविधान सभा सांसद समिति से भारत के संसद में प्रस्ताव बहुमत से पारित किया था। 2 महीने बाद जाकर 26 जनवरी 1950 को यह भारत का कानून बना। न्यायपालिका विधायिका पत्रकारिता के साथ ही कार्यपालिका के कार्य को आधार में बांटा गया और तब से यह संविधान लागू हुआ था। 2015 को डा. भीमराव आंबेडकर की 125वीं वर्षगांठ पर भारत सरकार ने इस दिन को ऐतिहासिक दिन के रूप के रूप में परिवर्तित किया और भारतीय जनता पार्टी इस दिन को गौरव दिवस एवं संविधान दिवस के रूप में घोषित किया है। भाजपा पूरे सप्ताह गौरव दिवस के रूप में संविधान दिवस मनाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.