Move to Jagran APP

प्याज के बाद अब तेल-मसाले में लगी आग,लाल मिर्च की कीमत हुई दोगुनी Jamshedpur News

प्याज के बाद अब तेल-मसाले में लगी आग। लाल मिर्च की अब 140 रुपये से बढ़कर 220 प्रति किलो में बिक्री हो रही है। हरी सब्जियों की कीमत तो पहले से आसमान पर है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 05:47 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 05:47 PM (IST)
प्याज के बाद अब तेल-मसाले में लगी आग,लाल मिर्च की कीमत हुई दोगुनी Jamshedpur News
प्याज के बाद अब तेल-मसाले में लगी आग,लाल मिर्च की कीमत हुई दोगुनी Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। चुनाव के समय सभी राजनीतिक दल के नेता, चाहे वह सत्ताधारी हों, विपक्षी हों या निर्दलीय, सभी मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। चुनावी नारों और वादों के शोर के बीच महंगाई की बात कहीं दबी सी रह गई है। बरसात में फसल खराब होने के कारण पहले ही हरी सब्जियां महंगी हो गई थी। इसके बाद प्याज ने लोगों को रुलाना शुरू कर दिया। प्याज के बाद अब तेल-मसाले में भी महंगाई की आग लग गयी है, जो आम जनता के घरेलू बजट को गड़बड़ा रही है।

loksabha election banner

 आज स्थिति यह है कि मूंगदाल, उड़द दाल, गोलदाना चावल, लाल मिर्च, सरसो तेल, रिफाइन तेल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो गयी है। इससे पूर्व भी राहड़ दाल, चना दाल के दाम बढ़ चुके थे। राशन दुकानदार राजेश अग्रवाल कहते हैं कि दाम में बेतहाशा वृद्धि होने से जो ग्राहक अधिक सामान ले जाते थे, वे अपने बजट में कटौती करने के लिए कम सामान लेकर जाते हैं। वहीं राशन दुकानदार दिनेश अग्रवाल कहते हैं कि मिर्च के दाम में तो इतनी तेजी उन्होंने कभी नहीं देखा था। कुछ दिनों पूर्व लाल मिर्च 140 रुपये किलो था, वह बढ़कर 220 रुपये हो गया। इसका कारण उन्होंने चुनाव के समय वाहनों का आना-जाना कम होने के कारण आवक कम होना बताया। 

खाद्य सामग्री के बढे दाम 

सामग्री         पहले   वर्तमान 

  • लाल मिर्च -  140      220  
  • राहड़ दाल -  90       100
  • मूंग दाल -   85       92
  • चना दाल -  60        70
  • उड़द दाल - 90       115
  • गोलदाना चावल 70     80
  • सरसो तेल  - 95       99
  •  रिफाईन तेल - 90    92

 इनकी सुनें

आजसू की सरकार बनेगी तो वह गांव की सरकार होगी। जब किसान को हर प्रकार की सुविधा मिलेगी तो वे सालों भर खेती करेंगे, जिसका लाभ आम जनता को मिलेगा। तभी महंगाई पर काबू पाया जा सकेगा।

 - ब्रजेश सिंह मुन्ना, आजसू पार्टी के प्रत्याशी जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा 

प्याज को छोड़कर किसी भी खाद्य पदार्थ का दाम नहीं बढा है। महाराष्ट्र व कनार्टक में प्याज की खेती खराब होने के कारण प्याज के दाम बढ़े हैं। विदेश से प्याज मंगाया गया है। 15-20 दिनों में प्याज का दाम 30-35 रुपये किलो हो जाएंगें। दाल के दामों में 10-15 रुपये की बढोत्तरी हुई है। 

- देवेंद्र नाथ सिंह, भाजपा प्रत्याशी, जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.