Move to Jagran APP

Coronavirus Jamshedpur News : आठ गुनी रफ्तार से बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्‍या, मौत का आंकड़ा भी बढ़ा

Coronavirus Jamshedpur News. इसी रफ्तार से मरीजों की संख्या बढ़ी तो अगस्त माह में 11376 और सितंबर में बढ़कर हो जाएंगे 91 हजार नए रोगी

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 10:35 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 02:17 PM (IST)
Coronavirus Jamshedpur News : आठ गुनी रफ्तार से बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्‍या, मौत का आंकड़ा भी बढ़ा
Coronavirus Jamshedpur News : आठ गुनी रफ्तार से बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्‍या, मौत का आंकड़ा भी बढ़ा

जमशेदपु (अमित तिवारी)।  Coronavirus Jamshedpur News पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए जुलाई माह काफी खतरनाक साबित हुआ है। लगभग आठ गुनी रफ्तार से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है तो वहीं, 27 दिन में 39 लोगों की जान भी गई है। मई व जून में कोरोना से मौत की संख्या शून्य थी। वहीं मरीज भी काफी कम थे। 

loksabha election banner

मई माह में 106 और जून माह में 182 नए मरीज मिले थे

इसके बाद जुलाई माह में स्थिति बेकाबू होती चली गई। अगर, स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो अगस्त व सितंबर माह और भी डराने वाला हो सकता है। इसी रफ्तार से मरीजों की संख्या बढ़ी तो अगस्त माह में 11,376 और सितंबर में बढ़कर 91 हजार नए रोगी हो जाएंगे । वहीं मौत की संख्या भी बढ़ेगी। टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के चिकित्सकों का दावा है कि 15 से 30 अगस्त तक शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अपने चरम सीमा पर होगी, जो चिंता का विषय है।

तीन हजार बेड के कोविड सेंटर बनाए जा रहे 

मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी चिंतित है। गुरुवार को उन्होंने तीन हजार बेड के कोविड सेंटर बनाने का निर्देश दिया है। वहीं, जेआरडी कॉम्प्लेक्स, सिदगोड़ा प्रोफेशनल कॉलेज, कदमा एसडीएसएम स्कूल सहित अन्य सेंटरों का अधिग्रहण किया जा सकता है। ताकि वहां बेड लगाकर मरीजों को इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

इस तरह बढ़ती गई संख्‍या

  • 12 मई 2020 को चाकुलिया में एक साथ दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। दोनों ही कोलकाता से लौटे थे। इसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। उस वक्त आप-हम सब डर गए थे। लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया था। तब हर व्यक्ति मास्क लगाने लगा था। अब हर कोई खुलेआम घूम रहा है।
  • 106 मरीज मिले मई माह में

  •  182 मरीज मिले जून माह में

  •  1422 मरीज मिले जुलाई माह में

  •  1710 मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक मिले हैंं।

इस तरह हो रही चूक 

  •  बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। शारीरिक दूरी का ख्याल हम नहीं रख पा रहे हैं।
  • अधिकांश दुकानों पर सैनिटाइजर नहीं रखा जा रहा। दुकानों के आगे गोलाकार के निशान भी मिट गए।
  • पहले 100 प्रतिशत लोग मास्क लगाते थे, मगर अब संख्या घट गई है। मास्क लगाना बंद कर दिया है।
  • बेवजह सड़कों पर लोग निकल रहे हैं। रिश्तेदारों के यहां भी लोग आने-जाने लगे हैं। हम भूल गए कि कोरोना जिंदा है।
  • घर में जाकर अब सीधे अपनों से मिलना-जुलना शुरू हो गया है। ये भूल गए कि घरों में बुजुर्ग हैं और बच्चे हैं। जिन्हें वायरस से बचाना है।
  • बाहर घंटों घूमने के बाद घर जाकर अब बहुत कम लोग होंगे जो कपड़े बदलते होंगे। पैर-हाथ धोते होंगे। स्नान करते होंगे।

 10 दिन में सबसे अधिक 887 मिले कोरोना पॉजिटिव 

  •  तिथि         मरीज की संख्या 
  • 22 जुलाई          - 69
  • 23 जुलाई           -84
  • 24 जुलाई             -90
  • 25 जुलाई            -78
  • 26 जुलाई            -35
  • 27 जुलाई            -124
  • 28 जुलाई            -85
  • 29 जुलाई            -79
  • 30 जुलाई            -140
  • 31 जुलाई             -103

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.