Move to Jagran APP

SPORTS : भारत में अब आइपीएल के तर्ज पर खो-खो लीग, विदेशी खिलाड़ी भी होंगे टीम में

KHO KHO. भारत में अब IPL आइपीएल के तर्ज पर खो -खो लीग होगा। लीग में 10 फीसद विदेशी खिलाड़ी होंगे। लीग में कुल आठ टीमें शामिल होंगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 08:36 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 08:36 PM (IST)
SPORTS : भारत में अब आइपीएल के तर्ज पर खो-खो लीग, विदेशी खिलाड़ी भी होंगे टीम में
SPORTS : भारत में अब आइपीएल के तर्ज पर खो-खो लीग, विदेशी खिलाड़ी भी होंगे टीम में

जमशेदपुर, जेएनएन। भारत में अब IPL आइपीएल के तर्ज पर खो -खो लीग होगा। लीग में 10 फीसद विदेशी खिलाड़ी होंगे। लीग में कुल आठ टीमें शामिल होंगी। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने फ्रेंचाइजी आधारित लीग-अल्टीमेट खो-खो की तैयारी शुरू कर दी है। 

loksabha election banner

देश की राजधानी नई दिल्ली में तैयारी की शुरुआत के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे झारखंड खो-खो टीम के तकनीकी निदेशक सुरेश चौधरी ने बताया कि यह खो-खो को लोकप्रिय बनाने की दिशा में खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की बड़ी पहल है। उन्होंने बताया कि डाबर इंडिया के सहयोग से 21 दिनों का आइपीएल स्टाइल लीग होगा जिसमें पहली बार खो - खो  खिलाडि़यों की बोली लगेगी। लीग में आठ फ्रेंचायजी टीमें कुल 60 मैच खेलेंगी। टीमों में भारतीय खिलाडि़यों के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण कोरिया, ईरान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के खिलाड़ी भी होंगे।

अंडर 19 खिलाड़ी भी होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि टीमों को अपने स्क्वायड में अंडर 19 खिलाडि़यों को भी शामिल करने की छूट होगी जिसका मकसद दक्ष खिलाडि़यों की श्रृंखला तैयार करना होगा। मैच इंडोर स्टेडियम में होंगे। सभी टीमों में 12 खिलाड़ी होंगे। इनमें 9 घुटनों के बल मैदान में होंगे जबकि शेष चलंत।  

बढ़ेगा आकर्षण

सुरेश चौधरी ने कहा कि यह झारखंड के लिए काफी फायदेमंद होगा। यहां के खो-खो खिलाड़ी काफी प्रतिभावान है। फ्रेंचाइजी आधारित टीमों की वजह से खिलाड़ी आर्थिक रूप से भी सशक्त हो पायेंगे और खो-खो में नई प्रतिभाओं का आगमन होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.