टाटा वर्कर्स यूनियन उप चुनाव की अधिसूचना जारी
टाटा वर्कर्स यूनियन के दूसरे उप चुनाव के लिए चुनाव पदाधिकारी भगवान सिंह की आेर से सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 08:30 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 08:30 PM (IST)
जमशेदपुर (जासं)। टाटा वर्कर्स यूनियन के दूसरे उप चुनाव के लिए चुनाव पदाधिकारी भगवान सिंह ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दिया। चुनाव पदाधिकारी भगवान सिंह
की ओर से जारी अधिसूचना में यूनियन की कार्यकारिणी समिति के एक पद के लिए चुनाव होगा। उप चुनाव निर्वाचन क्षेत्र संख्या 147 के लिए होगा। टाटा स्टील के पावर हाउस पांच में होने वाले इस चुनाव में कुल चार सेक्शन के लोग मतदान करेंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि चुनाव से संबंधित विवरणी शीघ्र ही प्रकाशित कर दी जाएगी। चुनाव पदाधिकारी ने कहा कि कुछ तिथियों को देखने तथा चर्चा करने के बाद मंगलवार को चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें