बारीगोड़ा में विस्फोटक का नहीं किया गया इस्तेमाल
बारीगोड़ा निवासी टाटा मोटर्स कर्मचारी संजीत कुमार सिह के घर पर हुए विस्फोट में विस्फोटक का इस्तेमाल नहीं किया गया था। फॉरेंसिक विभाग और विस्फोटक खोजी सह निष्क्रिय दस्ते की जांच में यह तथ्य स्पष्ट हो गया है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बारीगोड़ा निवासी टाटा मोटर्स कर्मचारी संजीत कुमार सिह के घर पर हुए विस्फोट में विस्फोटक का इस्तेमाल नहीं किया गया था। फॉरेंसिक विभाग और विस्फोटक खोजी सह निष्क्रिय दस्ते की जांच में यह तथ्य स्पष्ट हो गया है। मंगलवार को टीम ने घर जांच की। टीम को कहीं भी विस्फोटक के अवशेष नहीं मिले।
सीसीआर डीएसपी अरविद कुमार ने बताया कि टीम ने आशंका जताई है कि शार्ट सर्किट होने से कमरे की फाल्स सीलिग एवं इसके ऊपरी छत के बीच में जमा हुए गैस के कारण विस्फोटक का ज्यादा प्रभाव हुआ होगा।
गौरतलब हो कि रविवार को तड़के साढ़े तीन बजे संजीत सिंह के घर में जोरदार विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में घर में सो रहे परिवार के पांच लोग झुलस गए थे। इसमें तीन एसी, बिजली वायरिग और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस घटना में झुलसे संजीत सिंह, उसकी पत्नी खुशबू, पुत्र आर्यन, पुत्री आयुषी और भगीना ब्रजेश की पत्नी अंजू टीएमएच में दाखिल हैं। सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
--
जान मारने की नीयत से धमाका करने की प्राथमिकी दर्ज
संजीत सिंह के भाई अजीत सिंह की शिकायत पर उसके भांजे ब्रजेश कुमार सिंह पर जान से मारने की नीयत से आग लगाने, धमाका कर जख्मी करने और घर को नुकसान पहुंचाने का मामला परसुडीह थाना मे दर्ज किया गया। ब्रजेश पुलिस की हिरासत में है। जो घटना के दिन छत पर सोया था। इसके बाद से लापता था। उसे पुलिस ने साकची से पकड़ा। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसने घटना में अपनी संलिप्तता से इंकार किया है। वही पुलिस की माने तो उसकी बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता।