Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस

कोल्हान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती शनिवार को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान कोल्हान के आदित्यपुर चांडिल गम्हरिया नीमडीह ईचागढ़ पोटका पटमदा के सरकारी-गैरसरकारी कार्यालय शैक्षणिक संस्थान व स्वयंसेवी संगठनों के कार्यालयों में नेताजी के फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 06:00 AM (IST)
जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस
जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस

जागरण टीम, आदित्यपुर, चांडिल, पोटका, पटमदा : कोल्हान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती शनिवार को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान कोल्हान के आदित्यपुर, चांडिल, गम्हरिया, नीमडीह, ईचागढ़, पोटका, पटमदा के सरकारी-गैरसरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान व स्वयंसेवी संगठनों के कार्यालयों में नेताजी के फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई। आदित्यपुर में सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान दौड़ की शुरुआत आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो व एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके नंदी ने झंडी दिखाकर की। मौके पर विधायक मंगल कालिदी के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

इधर, पटमदा के कटिन स्थित नेताजी की प्रतिमा पर भाजपा नेता प्रधान महतो की नेतृत्व में भाजपा नेता प्रदीप महतो, दर्पण कुंभकार, बमकेश महतो, गोपाल महतो समेत दर्जनों लोगों ने माल्यार्पण किया गया। बुद्धिजीवी मंच, पटमदा की ओर से ईशान चंद्र गोप की अध्यक्षता में बेलटांड़ चौक स्थित बाबा तिलका पार्क में नेताजी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इसके अलावा कुलटांड़ गांव, पटमदा कालेज में भी उनकी जयंती मनाई गई। इधर, चांडिल में अभाविप के सदस्यों ने संगठन के जगदीश पांडेय के नेतृत्व में नेताजी की जंयती मनाई। वहीं नीमडीह के दुमदुमी स्थित नेताजी की प्रतिमा पर आलोक नाग, शिव प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई। वहीं गम्हरिया स्थित गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में निदेशक सुब्रतो राय की मौजूदगी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया।

दूसरी ओर गम्हरिया में विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संस्थाओं की ओर से स्वतन्त्रता आंदोलन के अग्रणी रहे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया। संत कबीर सेवा संस्थान द्वारा संचालित संस्कारोदय अकादमी, जमालपुर धीराजगंज मे नेताजी की 125वीं जयंती पर संस्थान के जिला समन्वयक सह प्रधानाध्यापक अमित कुमार, शिक्षिका मोनिका कुमारी, रूबी कुमारी, शिक्षक सुमित सिंह आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। राजद कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, मुकेश झा, आनंद मंडल, इंदर सिंह, गाजू साव, इंद्रजीत सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष फूलकान्त झा के नेतृत्व में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.