Move to Jagran APP

National security month : टाटा मोटर्स और न्यूवोको में सुरक्षा को किया जा रहा जागरूक

National security month. टाटा मोटर्स में राष्ट्रीय सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसे लेकर कंपनी के अंदर से बाहर तक कर्मचारियों को जागरूक करने का काम शुरू है। सुरक्षा विभाग कर्मचारियों के बीच जाकर उन्हें सुरक्षा प्रति जागरूक कर रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 05:40 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 07:12 PM (IST)
National security month : टाटा मोटर्स और न्यूवोको में सुरक्षा को किया जा रहा जागरूक
पूरे एक माह सुरक्षा से संबंधित कई इवेंट भी होंगे।

जमशेदपुर, जासं। टाटा मोटर्स में राष्ट्रीय सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसे लेकर कंपनी के अंदर से बाहर तक कर्मचारियों को जागरूक करने का काम शुरू है।

loksabha election banner

सुरक्षा विभाग कर्मचारियों के बीच जाकर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहा है तो सड़क सुरक्षा से लेकर कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने की सलाह दे रहा है। कर्मचारियों को घर से  निकल कर कंपनी आने व वहां काम करने तक कैसे समय व्यतीत करना है,  इन सभी विषय पर विस्तृत  जानकार दी जा रही है। पूरे एक माह सुरक्षा से संबंधित कई इवेंट भी होंगे, जिससे कर्मचारियों व उनके परिजनों को सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

प्‍लांट हेड ने दी ये सलाह

एक दिन पूर्व मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा माह की शुरुआत हुई। कंपनी परिसर में प्लांट हेड विशाल बाद्शाह ने अभियान की शुरुआत की। इस दौरान प्लांट हेड विशाल बाद्शाह ने कहा कि वाहन चलाते समय खुद और दूसरों की सुरक्षा करना चालक की जिम्मेदारी है। ट्रैफिक नियमों का पालन करके ही हम सुरक्षित रह सकते हैं। कंपनी, सड़क और आवासीय क्षेत्र सभी स्थानों पर नियमों का पालन जरूरी है। इस दौरान कंपनी अधिकारियों के साथ यूनियन के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। 

न्यूवोको में ठेका मजदूरों को किया जा रहा जागरूक

न्यूवोको विस्टास कॉर्प जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट में भी राष्ट्रीय सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान यहां स्थायी कर्मियों के साथ-साथ ठेका मजदूरों को भी जागरूक करने का काम शुरू है। सड़क पर वाहन चलाने से लेकर कंपनी में काम करने तक क्या-क्या सावधानियां बरती जानी चाहिए इन सभी बातों की जानकारी दी जा रही है। यूनियन के सहायक सचिव संजीव श्रीवास्तव कर्मचारियों को संबोधित कर उन्हें सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.