मुसाबनी के बादिया में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर की हत्या, किया थाने में किया सरेंडर Jamshedpur News
पति राजेश ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद राजेश एक दिन बाद मुसाबनी थाना में आकर खुद सरेंडर कर दिया।
मुसाबनी (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र के बादिया आसू कॉलोनी निवासी शेख फखरुद्दीन उर्फ राजेश ने अपनी पत्नी सुलेखा बीबी उर्फ सुलेखा दास( 28 ) वर्ष की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। पति राजेश ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद राजेश एक दिन बाद मुसाबनी थाना में आकर खुद सरेंडर कर दिया।
राजेश सुलेखा से प्रेम विवाह किया था ।स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों आपस में बराबर लड़ते- झगड़ते रहते थे। मुसाबनी थाना में सरेंडर करने के बाद राजेश ने अपनी पत्नी सुलेखा की हत्या की कहानी मुसाबनी डीएसपी पितांबर सिंह खैरवार, इंस्पेक्टर नरेश प्रसाद सिन्हा, थाना प्रभारी संजीव कुमार झा को थाना में बताई। लोमहर्षक घटना सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरानी में पड़ गए। उसने अपनी पत्नी की हत्या करके घर में ही उसके शव को बेडशीट से बांधकर पलंग के नीचे रख दिया था और घर में ताला बंद कर वह बाहर घूम रहा था। शुक्रवार दोपहर अपने घर के बाहर लगे चापाकल पर स्नान किया।
ताला बंद कर चली गई थी सुरदा
पड़ोसी ने बताया कि राजेश ने उन लोगों से पूछा कि सुलेखा घर में ताला बंद कर सुरदा चली गयी है। पुलिस ने घर का ताला खोलकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव से दुर्गंध आ रही थी। राजेश भी पहले एक शादी की थी। उसकी पत्नी सुलेखा राजेश से शादी करने से पूर्व लाटिया में शादी की थी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।