Move to Jagran APP

बागबेड़ा में जानलेवा हमले में घायल भाजयुमो नेता की मौत, विरोध में सड़क जाम

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू बड़ा तालाब के पास मंगलवार देर रात भुजाली और चापड़ के जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सूरज कुमार की गुरुवार तड़के टाटा मुख्य अस्पताल में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 08:05 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 08:05 PM (IST)
बागबेड़ा में जानलेवा हमले में घायल भाजयुमो नेता की मौत, विरोध में सड़क जाम
बागबेड़ा में जानलेवा हमले में घायल भाजयुमो नेता की मौत, विरोध में सड़क जाम

जासं, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू बड़ा तालाब के पास मंगलवार देर रात भुजाली और चापड़ के जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सूरज कुमार की गुरुवार तड़के टाटा मुख्य अस्पताल में मौत हो गई। उसकी बहन की 12 दिसंबर को शादी है। जानकारी पर भाजपा नेताओं का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया। बागबेड़ा आवास और अस्पताल में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। बागबेड़ा हरहरगुट्टू में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।

loksabha election banner

मौत से भाजपाइयों और लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। हरहरगुट्टू मुख्य सड़क को लोगों ने जाम कर दिया। हत्या आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग लोग कर रहे थे। प्रदर्शन में महिलाएं समेत बस्ती के लोग शामिल हुए।

इधर, पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में शव को आवास लाया गया। बेटे का शव देख मां बेहोश हो गई। महिलाएं चीत्कार मारकर रोने लगी जिससे मौजूद लोगों की आंख भर गई। मातम पसरा था। सूरज कुमार एकलौता पुत्र था। भाजपा के कई नेता भी घर पर पहुंचे। बस्ती के लोग मौत के लिए पुलिस को कोसते रहे। वहीं दोस्तों ने कहा सोनू सिंह और उसके साथियों ने अच्छा नहीं किया। सूरज के घर पर बारात आने वाली थी। शादी की तैयारी चल रही थी। बहन की डोली उठने वाली थी। उसी घर से सूरज की गुरुवार को अर्थी उठी। भाजपा के पूर्व विधायक मेनका सरदार, महानगर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, बबुआ सिंह समेत अन्य आवास पर पहुंचे थे।

----

जानलेवा हमले के मामले में सोनू समेत तीन को पुलिस कर चुकी थी गिरफ्तार

सूरज सिंह की मौत के पहले बुधवार रात बागबेड़ा थाना की पुलिस मुख्य आरोपित सोनू सिंह, उसके साथी कमल शर्मा उर्फ गोलू शर्मा और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर चुकी थी जिसकी अधिकारिक पुष्टि गुरुवार सुबह वरीय पुलिस अधीक्षक एम तमिल वणन ने इसकी जानकारी पत्रकारों को दी। आरोपितों के खिलाफ सूरज कुमार के पिता विजय कुमार ने बागबेड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। एसएसपी ने बताया आरोपितों की निशानदेही पर खून लगा चापड़, चाकू, एक थैला में रखा दो चाकू, दो बाइक और आरोपितों के रक्त लगे कपड़े बरामद किए गए है। मंगलवार रात आरोपितों ने सूरज कुमार पर भुजाली और चाकू से हमला किया था। घायल को टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया था। घटना आपसी रंजिश बताई जा रही है।

----

योजना के साथ घटना को अंजाम दिया गया

बागबेड़ा हरहरगुट्टू निवासी सूरज

सूरज कुमार और सोनू सिंह के बीच छोटी-बड़ी बातों को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। मंगलवार की रात दोनों ही एक शादी समारोह में गए थे। वहीं सोनू सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर सूरज को सबक सिखाने की योजना बनाई थी। फिर घर जाते वक्त हरहरगुट्टू बड़ा तालाब के पास रात 10 बजे मौका पाकर सोनू ने साथियों के साथ सूरज पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे आखिरकार सूरज की मौत हो गई जिस युवक की शादी की पार्टी थी। वह सूरज के साथ सोनू का भी दोस्त था। वहीं से लौटने के दौरान सोनू ने साथियों के साथ मिलकर सूरज पर हमला कर दिया। जैसा कि सोनू सिंह ने पुलिस को बताया सूरज हर छोटी-बड़ी बातों को लेकर उसके विरुद्ध शिकायत किया करता था। सूरज के राजनीतिक ओहदा बढ़ने के बाद उसकी दखलअंदाजी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई थी। सूरज ने सोनू सिंह के पिता अमरपाल सिंह को कहा था उनका बेटा अधिक नेतागिरी कर रहा है। उसे समझाने की सलाह भी दी थी जो सोनू के मन में लग गई थी। उसे जानलेवा हमले की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया। इलाके में दोनों एक-दूसरे को देखना नहीं चाहते थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.