खेत में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
संवाद सहयोगी, घाटशिला : थाना क्षेत्र के कालचीति पंचायत के बुरूडीह गांव में एक अधेड़ व्यक्ति क
संवाद सहयोगी, घाटशिला : थाना क्षेत्र के कालचीति पंचायत के बुरूडीह गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। अधेड़ का शव बुधवार को धान खेत के किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान बुरूडीह गांव के रहने वाले 55 वर्षीय रूपाई मुर्मू के रूप में की गई। मृतक के पैर में चोट के निशान मिले हैं। इससे ग्रामीण अनुमान लगा रहे हैं कि संभवत: रूपाई मुर्मू की हत्या कर खेत के किनारे फेंक दी गई है।
घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत समिति सदस्य मुचीराम भूमिज बुरूडीह गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली। मुचीराम भूमिज ने घाटशिला थाने जाकर घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी। इसके बाद थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ¨सह दल बल के संग घटना स्थल के पास पहुंचे। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ¨सह ने घटना स्थल पर जाकर मामले की छानबीन करते हुए जांच पड़ताल की है। पुलिस ने शव को घटना स्थल से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजन व ग्रामीण मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह एक सुनियोजित हत्या का मामला है। सुनियोजित तरीके से घटना का अंजाम दिया गया है।
-----------------
मृतक के पैर में चोट के निशान
मृतक रूपाई मुर्मू का शव धान के खेत के किनारे पड़ा हुआ मिला। घटनास्थल चारों ओर से झाड़ियों व धान खेत के बीच से घिरा हुआ है। गांव से महज कुछ ही दूरी पर घटना हुई है। जिस स्थल पर घटना हुई है वह क्षेत्र चारों ओर जंगली झाड़ियों व बड़े-बड़े पेड़ से घिरा है। घटना स्थल के बगल में ही एक नाला बह रहा है। जहां आस पास के लोग स्नान करते है। ऐसा माना जा रहा है की सुबह जब रूपाई मुर्मू शौच के लिए निकला था उसी वक्त ही इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। यह जांच का विषय है कि यह घटना हत्या है या फिर आत्महत्या। चारों ओर धान की खेती होने के कारण वहां लोगों का आना जाना भी कम होता व घटना स्थल पूरी तरह से सुनसान है।